मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म रश्मि रॉकेट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। तापसी पन्नू लंबे समय से अपनी…
Author: mediasaheb
रायपुर, (media saheb.com) राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से…
इंद्रमोहन शर्मा- जांजगीर चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत कल्याणपुर में गौठान के सामने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बेजा…
संस्थापक कुलाधिपति श्री नवीन जिन्दल ने दी यूनिवर्सिटी टीम को बधाई30 सितंबर को ओपी जिन्दल ग्लोबल यूनिवर्सिटी की स्थापना की 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक…
नया रायपुर -ं कलिंगा विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले एल.एल.बी. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इंडक्शन कार्यक्रम ‘‘फस्र्ट स्टेप…
गोलियों को रेंज से बाहर जाने से रोकता है बैफेल्स, पहले आरसीसी लेंटर एवं लकड़ी से तैयार किया जाता था लेकिन अब धागा और रबड़ से…
रायपुर।(media saheb.com) राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने लैलूंगा में कांग्रेस नेता और एल्डरमैन उनकी पत्नी की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए…
कंन्फ्यूजन में एक साल बर्बाद किया, लोगों ने कहा बहुत देर हो गई पर मैंने कहा ये तो शुरूआत है… भिलाई(mediasaheb.com) जिंदगी में कोई भी समय गलत नहीं होता सही काम करने के लिए। इस बात को अपने जीवन का ध्येय मानने वाले एक ऐसे डॉक्टर से आपको रूबरू करवा रहे हैं जिन्होंने तब सोचना शुरू किया जब लोग परीक्षा की तैयारी में जुट गए थे। जी हां छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर के रहने डॉ. पी राजेंद्र अपने कॅरियर को लेकर काफी कंन्फ्यूज थे। इसी कंन्फ्यूजन में उन्होंने 12 वीं बोर्ड के बाद एक साल सिर्फ ये तय करने में निकाल दिया कि उन्हें डॉक्टर बनना है या फिर इंजीनियर। अंतत: जब डॉक्टर बनने का ठान लिया तब बाकी बच्चों की तैयारी से एक साल पीछे हो गए पर उन्होंने हार नहीं मानी और दोगुनी मेहनत करने में जुट गए। तीन साल के ड्रॉप के बाद साल 2014 में एक साथ ऑल इंडिया और सीजी पीएमटी दोनों क्वालिफाई कर लिया। अपने स्टूडेंट लाइफ के दिनों को याद करते हुए डॉ. राजेंद्र कहते हैं कि कुछ लोग कहते हैं कि बहुत देर हो गई पर मेरे हिसाब से जीवन में कभी देर नहीं होती। जब जागो तभी सवेरा है। अगर आपने ठान लिया तो लोगों की बातों को अनसुना करके सिर्फ अपने ऊपर भरोसा करना चाहिए। घर में सब लोग कहते थे कि तुमने देर से सोचा पर मैं उन्हें भरोसा दिलाता कि जो सोचा है उसे करके दिखाऊंगा। साथ में पढऩे वाले दोस्त को पीएमटी में सलेक्ट होता देख बढ़ा इंट्रेस डॉ. राजेेंद्र ने बताया कि 12 वीं बोर्ड के बाद वे भिलाई आ गए थे। यहां इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेस की साथ-साथ तैयारी कर रहे थे। 11 वीं में बायो-मैथ्स लेकर पढ़ाई की। मैथ्स मेन सब्जेक्ट था इसलिए गणित के प्रति झुकाव भी ज्यादा था। इसी बीच साथ में पढऩे वाले एक दोस्त का जब पीएमटी में सलेक्शन हुआ तो लगा कि मेडिकल कॅरियर बेस्ट है, इसलिए इसके लिए ट्राई करना चाहिए। यही मेरे जीवन का टर्निंग प्वाइंट भी बना और दूसरे ही पल कोचिंग में एडमिशन लेकर तैयारी शुरू की। मैंने एक साल कोचिंग की और दूसरे साल सेल्फ स्टडी की। शुरूआत में बायो और केमेस्ट्री में खासी परेशानी होती थी लेकिन मैं हर पढ़े हुए विषय को उसी दिन रिविजन करता था ताकि अगले दिन क्लास में कंन्फ्यूजन पूछ सकूं। जैन सर हमेशा कहते थे हिम्मत नहीं हारना है डॉ. राजेंद्र ने बताया कि सचदेवा कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कई बार ऐसा हुआ जब दोस्तों को आगे बढ़ता देख निराश हो जाता था। ऐसे में सचदेवा के डायरेक्टर चिरंजीव जैन सर से पर्सनल मिलकर मार्गदर्शन लिया करता था। वो हमेशा कहते थे कि कुछ भी हो जाए हिम्मत नहीं हारना है। कोशिश करना नहीं छोडऩा है, उनकी यही सब बातें काफी मोटिवेट करती थी आगे बढऩे के लिए। सचदेवा के टीचर्स के पढ़ाने का तरीका अपने आप में नायाब है। यहां हिंदी मीडियम के स्टूडेंट को काफी अच्छे से तैयारी कराई जाती है। हिंदी के साथ इंग्लिश पर भी टीचर काफी फोकस करते हैं। गेस्ट बनकर आई सचदेवा की एक्स स्टूडेंट डॉ. नेहा राठी मैडम की जर्नी सुनकर काफी मोटिवेट हुआ था। रेगुलरटी बनाकर रखना है नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट से कहना चाहता हूं कि कभी भी अपनी पढ़ाई को ब्रेक नहीं करना चाहिए। हमेशा पढ़ाई में रेगुलरटी बनाकर रखना है, ये नहीं कि आज पढ़ लिया तो कल घूम आता हूं फिर कल का काम परसो, ऐसा नहीं करना है। रोज का एक फिक्स शेड्यूल बनाकर उसी दिन अपना काम पूरा करना चाहिए। उम्मीद कभी नहीं छोडऩी चाहिए, लोग चाहे कुछ भी कहें हमेशा कोशिश करते रहने चाहिए।(For English News : thestates.news)
https://www.youtube.com/watch?v=YBw9bNZ21g0 https://www.youtube.com/watch?v=DhF6yDiru1M

