रायपुर, (media saheb.com) राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन
विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक
राज्य में 1074.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 24 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार
कोरबा जिले में सर्वाधिक 1496.6 मिमी और कबीरधाम जिले में सबसे कम 861.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार
एक जून से अब तक सरगुजा में 941.4 मिमी, सूरजपुर में 1263.8
मिमी, बलरामपुर में 1045.8 मिमी, जशपुर में 1103.2 मिमी, कोरिया में 1013.3 मिमी, रायपुर में 917.7 मिमी, बलौदाबाजार
में 976 मिमी, गरियाबंद
में 1043.4 मिमी, महासमुंद
में 905.5 मिमी, धमतरी में 977.3 मिमी, बिलासपुर
में 1071.9 मिमी, मुंगेली में
1047.6 मिमी, रायगढ़ में 927.6 मिमी, जांजगीर
चांपा में 1129.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
में 1366.1 दुर्ग में 975.5 मिमी, राजनांदगांव
में 954.9 मिमी, बालोद में 899.5 मिमी, बेमेतरा में
1170.4 मिमी, बस्तर में 1062.3 मिमी, कोण्डागांव
में 1057.2 मिमी, कांकेर में 997.4 मिमी, नारायणपुर
में 1237.4 मिमी, दंतेवाड़ा
में 1114.5 मिमी, सुकमा में 1360.8 मिमी, और बीजापुर
में 1163.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।For English News : the states.news
Previous Articleशासकीय जमीन पर कब्जा, पट्टा धारिय बेच रहे है,शासकीय जमीन
Next Article तापसी पन्नू की फिल्म रश्मि रॉकेट का ट्रेलर रिलीज

