मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म रश्मि रॉकेट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। तापसी पन्नू लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘रश्मि रॉकेट‘ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में तापसी को उनके अब तक के सबसे फिट अवतार में देखा जा सकता है। रश्मि रॉकेट में तापसी ने प्रियांशु पेन्युली और अभिषेक बनर्जी के साथ एक यंग एथलीट के रोल में नजर आ रही हैं। कहानी एथलीट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सपने और हकीकत के बीच ऐसे नियम का सामना करती है जहां उसे जेंडर टेस्ट से गुजरना होता है।
गौरतलब है कि ‘रश्मि रॉकेट‘ में तापसी के अलावा सुप्रिया पाठक, अभिषेक बनर्जी, प्रियांशु पेन्युली और सुप्रिया पिलगांवकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। आकर्ष खुराना के निर्देशन में बनी यह फिल्म नंदा पेरियासामी की लिखी एक कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला ने किया है। यह फिल्म 15 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज होगी।(वार्ता) For English News : the states.news
Friday, June 26
Breaking News
- दृष्टिबाधित बच्चों के लिए स्मार्ट विजन चश्मा, AI तकनीक से पढ़ाई और जीवन होगा आसान
- यूपी में रजिस्ट्री नियमों में बड़ा बदलाव, आधार कार्ड अब सिर्फ पहचान और पते का प्रमाण
- पटना में नाबार्ड आम महोत्सव 2026 शुरू, किसानों को सीधे बाजार और निर्यातकों से जोड़ा गया
- चित्तौड़गढ़ में 72 लाख की साइबर ठगी, फर्जी IPO और ट्रेडिंग ऐप से फंसाया शख्स
- Bihar News: 100 साल पुराने जमीन रिकॉर्ड की तलाश, रियासतों से मंगाए गए कैडस्ट्रल खतियान
- MP में राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारी बनेंगे IPS, DPC बैठक में नाम तय; 2 अफसरों पर नहीं हुआ विचार
- बिहार में नया यूनिवर्सिटी कानून लाने की तैयारी, उच्च शिक्षा में बड़े सुधार पर सहमति
- Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश
- आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय
- केतन अग्रवाल हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, पीड़ित परिवार से मिले CM फडणवीस

