इंद्रमोहन शर्मा-
जांजगीर चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत कल्याणपुर में गौठान के सामने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बेजा कब्जा कर मकान बनाया जा रहा है और कई लोग जमीन को बेजा कब्जा कर बेच रहे हैं और ऐसे लोग द्वारा बेजा कब्जा किया गया है जोकि सरकारी कर्मचारी है और ऐसे लोग भी बेजा कब्जा किए है जिनका पहले से घर मकान जमीन है फिर भी गौठान के सामने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान निर्माण कर किराए पर दे रहे हैं और 2/4 डिसमिल जमीन पर कब्जा नहीं किए हैं बल्कि लगभग 20/25 डिसमिल जमीन पर कब्जा किए हैं बेजा कब्जा धारियों में 50% लोग बाहरी गांव के लोग हैं ग्राम पंचायत कल्याणपुर के गांव के ही लोगों द्वारा सरकारी जमीन को कब्जा कर बेचा जा रहा है यह कार्य लंबे समय से चल रहा है।

