रायपुर (media
saheb.com) भारतीय
जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने राज्य में सीमेंट की कीमतों में हो रही
बढ़ोत्तरी के लिए भूपेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय
श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में यह आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सीमेंट
के बढ़ते दाम और कालाबाजारी के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश
सरकार ट्रांसपोर्टरों और सीमेंट प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति निर्मित करके
प्रदेश की कांग्रेस सरकार सीमेंट की कालाबाजारी को प्रोत्साहित कर रही है। पूरे
प्रदेश में कमोवेश की स्थिति है कि सीमेंट की आपूर्ति नहीं हो रही है और यही कारण
है कि अधिक दाम पर आम उपभोक्ता सीमेंट लेने को विवश है।(वार्ता) (the states. news)
Previous Articleट्रक की टक्कर से एक छात्रा की मौत, 2 अन्य घायल
Next Article COVID: देश में कोरोना के सक्रिय मामलों का बढ़ना जारी


