धमतरी, (media saheb.com) धमतरी जिले के भखारा थाना
क्षेत्र में आज एक ट्रक ने साइकिल से कॉलेज जा रही छात्राओं को पीछे से टक्कर मार
दिया जिससे एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गयीं।
पुलिस
सूत्रों के अनुसार ग्राम कोलियारी की छात्रा अरुणा साहू (20) अपनी
सहेली नीलिमा और लेखनी के साथ अपनी अपनी साइकिल से सिहाद स्थित शासकीय महाविद्यालय
जा रही थीं। जिन्हें बिट्टू ढाबा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया।
मौके पर ही अरुणा साहू की मौत हो गई और दोनों छात्रा घायल हो गयी। पास से गुजर रहे
मोटर साइकिल सवार दो लोग भी उसकी चपेट में आने बच गए। उन्हें मामूली चोट लगी है।
पुलिस ने बाद में घेराबंदी कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि चालक
शराब के नशे में था।(वार्ता) (the states. news)
Friday, July 3
Breaking News
- धर्मांतरण के बाद ग्रामीण विवाद, ग्रामसभा ने परिवार को गांव से बाहर किया; धार्मिक परंपराओं से दूरी का आरोप
- ई-रिक्शा विवाद पर सरकार का बड़ा एक्शन, Google Play Store से हटाया गया BAT-BMS App
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी ग्रेच्युटी के हकदार; छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज
- पति Kiss करे तो ठीक, बस अफेयर न हो’, इंटीमेट सीन्स पर तारक मेहता फेम एक्ट्रेस सिंपल कौल का बड़ा बयान
- श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत
- छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 8 निकायों में 31 एल्डरमैन नियुक्त, 11 महिलाओं को भी मिली जिम्मेदारी
- IND vs ENG 2nd T20: नए समय पर शुरू होगा मुकाबला, मैच की टाइमिंग अभी नोट कर लें
- छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज
- बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द, झारखंड-बिहार समेत 4 राज्यों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

