मुंबई
(mediasaheb.com)भोजपुरी सिनेमा की
जानी मानी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा आने वाली फिल्म ‘लालटेन’ में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू
प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का किरदार निभाती नजर आयेंगी।
स्मृति सिन्हा इन
दिनों फिल्म लालटेन में काम कर रही है। इस फिल्म में स्मृति ,राबड़ी देवी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। राबड़ी
देवी का किरदार निभाने के लिये स्मृति को काफी तैयारी करनी पड़ी। स्मृति सिन्हा ने
कहा , “राबड़ी जी का अपना एक स्टाइल है। बोलने का ढंग और
फिर वह सीएम रही हैं। यह रोल मेरे लिए चुनौतीपूर्ण तो था ही। जैसे ही यह रोल ऑफर
हुआ मुझे खुशी हुई। क्योंकि यह मुझे कुछ अलग और चैलेंजिंग लगा। इसके बाद मैंने
उनके कई फुटेज देखे और खुद को उस स्तर पर ढालने के लिए काफी मेहनत की।उन्होंने कहा
कि राबड़ी देवी की भूमिका निभाकर वह बहुत खुश हैं और जल्द ही इस किरदार को वह
पर्दे पर देखना चाहती हैं।
स्मृति सिन्हा ने
कहा कि फिल्म लालटेन पूरी तरह पारिवारिक फिल्म है। फिल्म काफी जबरदस्त बनी है। इसे
पूरी फैमिली एक साथ एक देख सकती है। राबड़ी देवी के रूप में मेरा किरदार भी इस
फिल्म में काफी अहम है। ऐसे में मैं तो यही चाहती हूं कि जल्द फिल्म रिलीज हो और
इसे वैसा ही प्यार मिले जैसा मेरी पुरानी फिल्मों को मिलता रहा है।(वार्ता)| (thestates.news) (mediasaheb.com) .
Monday, September 21
Breaking News
- 21 सितंबर राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, जानें किसे रहना होगा सावधान
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को भारत हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान: विकसित भारत का संकल्प
- सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- रटगा की सोनू देवी अपने हुनर से परिवार की आर्थिक मजबूती में निभा रहीं भूमिका
- गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन लता बनीं ‘लखपति दीदी’
- सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला
- मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जामपाली में खुली ‘बदलाव की राह’
- महतारी वंदन योजना बनी प्रीति बैगा के परिवार का मजबूत सहारा
- अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि

