मुंबई
(mediasaheb.com)के माचो मैन ऋतिक
रौशन की चचेरी बहन और संगीतकार राजेश रौशन की बेटी पश्मिना जल्द ही बॉलीवुड में
डेब्यू कर सकती है।
ऋतिक रौशन की
चचेरी बहन पश्मिना बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। ऋतिक रौशन
ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर पश्मिना के लिये प्रेरणादायक शब्द कहे।
ऋतिक रौशन ने लिखा
,“तुम पर बेहद गर्व है पश्मिना। तुम एक बेहद ही खास
इंसान हो और तुममें असाधारण प्रतिभा है। तुम अपने व्यक्तित्व एवं गर्मजोशी भरे
व्यवहार से जहां भी जाती हो, उस जगह को रोशन कर
देती हो। कभी-कभार मुझे आश्चर्य होता है कि तुम्हारे अंदर यह मैजिक आया कहां से, लेकिन अधिकतर समय मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करता
हूं कि उन्होंने तुम्हें हमारे परिवार में शामिल किया।”
गौरतलब है कि
पश्मिना के पास रंगमंच पर काम करने का अनुभव रहा है। वह ‘द जेफ गोल्डबर्ग द्वारा द एम्पोर्टन्स ऑफ बीइंग
अर्नेस्ट’ के प्रोडक्शन में भी काम कर चुकी हैं।(वार्ता)| (thestates.news) (mediasaheb.com) .
Saturday, July 4
Breaking News
- 4 जुलाई 2026 राशिफल: शनिवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें धन लाभ और सफलता के योग
- धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग
- सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र
- भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल
- मानव दुर्व्यापारके विरुद्ध प्रभावी विवेचना, समन्वय एवं पुनर्वास को लेकर पुलिस मुख्यालय में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित
- विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से
- ‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति
- सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

