मास्को, (mediasaheb.com)(स्पूतनिक)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जार्ज फ्लॉयड की मृत्यु के बाद हो रहे उग्र
प्रदर्शन के बीच कहा है कि लोगों को घर और सड़कों पर सुरक्षित रहने का अधिकार है
और उन्होंने हिसां नहीं करने की चेतावनी देते हुए माना कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत एक
गंभीर त्रासदी थी।
ट्रम्प ने शनिवार
को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर में कहा, “हमरा प्रशासन
हमेशा हिंसा, हाथापाई और
अव्यवस्था के खिलाफ खड़ा रहेगा। हम जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार के साथ, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और हर कानून का पालन
करने वाले नागरिक के साथ खड़े रहेंगे।”
ट्रम्प ने चेतावनी
दी कि कट्टरपंथी वामपंथी समूह लूट और डकैती की त्रासदी का फायदा उठा सकते हैं और
इस प्रकार यह समूह जॉर्ज फ्लॉयड की यादों को बदनाम कर सकता है। ट्रम्प ने कहा, “मिनेपोलिस की सड़कों पर जॉर्ज फ्लॉयड की मौत एक
गंभीर त्रासदी थी। ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसने पूरे देश में अमेरिकियों को क्रोध
और शोक से भर दिया है। इस समय जो सड़कों पर हो रहा है वह न्याय या शांति नहीं है। ”
गौरतलब है कि एक
अश्वेत अमेरिकी व्यक्ति जार्ज फ्लोयड की सोमवार को मिनेपोलिस शहर में मृत्यु हो
गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में लॉयड की गर्दन पर एक अधिकारी को घुटने
टेकते हुए दिखाया गया है जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी। जार्ज की मौत के बाद
से मिनेपोलिस शहर में उग्र हिंसा भड़क गयी है।(वार्ता)| (thestates.news) (mediasaheb.com) .
Thursday, May 14
Breaking News
- 42 महीने का रिकॉर्ड टूटा! अप्रैल में थोक महंगाई 8.3% पहुंची, आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ
- अलौकिक आयोजन सिंहस्थ:2028 के लिए अधिकारी दल निरंतर ले रहे हैं जायजा
- उज्जैन में इंटरनेशनल किन्नर अखाड़े में घमासान, मां काली नंद गिरि ने गुरु से तोड़ा नाता
- मंत्री टेटवाल सार्वजनिक बस से यात्रा कर अपने कार्य क्षेत्र पर पहुँचे
- धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के मुख्य आतिथ्य में विशेष सशस्त्र बल के नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित
- बिहार कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, सम्राट चौधरी की पहल पर मंत्रियों को मिले नए विभाग
- नरसिंहपुर में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन, SDM कार्यालय का स्टेनो 30 हजार रुपये लेते गिरफ्तार
- Dewas Factory Blast: CM मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया
- बस्तर के 3056 गाँवों तक पहुँचा मोबाइल नेटवर्क, 425 गाँवों में पहली बार बस सेवा


