पटना (media saheb.com) बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के तारापुर से विधायक मेवालाल चौधरी का कोरोना संक्रमण से आज तड़के निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।
पारिवारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि श्री चौधरी तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन,
उनकी तबियत में सुधार नहीं हो रहा था। इलाज के दौरान सोमवार तड़के उनका निधन हो गया।
उल्लेखनीय है कि बिहार के मुंगेर जिले में 04 जनवरी 1953 को जन्में श्री मेवालाल चौधरी ने कृषि विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री तथा पीएचडी की प्रतिष्ठा हासिल की। वह राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर के कुलपति रहे। वह बिहार में कृषि विकास के लिए बनाए गए रोडमैप की प्रारूप समिति के सदस्य भी थे।(वार्ता)
(the states. news)
Wednesday, July 8
Breaking News
- ‘राम मंदिर की जगह अस्पताल’ वाले बयान पर BJP का हमला, ढिल्लों बोले- केजरीवाल का मंदिर प्रेम सिर्फ चुनावी दिखावा
- ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए रवाना हुआ भारतीय दल, खिलाड़ियों को मिली भव्य विदाई
- लखनऊ पॉलीटेक्निक चौराहे पर बनेगा 700 मीटर लंबा अंडरपास, 90 करोड़ से मिलेगी जाम से राहत
- क्या खत्म हो जाएगी गोकुलधाम सोसायटी? वायरल वीडियो के बाद असित मोदी ने खोला राज
- 16 जुलाई से सूर्य-गुरु युति, इन तीन राशियों की बदलेगी किस्मत
- विंबलडन 2026: जानिक सिनर सेमीफाइनल में पहुंचे, कोको गफ ने पहली बार रचा नया इतिहास
- बिलासपुर में जल जीवन मिशन की सुस्ती पर भड़के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, बिजली कटौती पर भी अधिकारियों को लगाई फटकार
- शेयर बाजार में महातबाही! सेंसेक्स 1900+ अंक टूटा, निफ्टी 462 अंक लुढ़का; ट्रंप बोले- अब ईरान से नहीं होगी बात
- MP Weather: मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, कई जिलों में झमाझम बारिश; गुना-शिवपुरी समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- MP SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी! 436 अभ्यर्थियों का चयन, संजय परमार बने प्रदेश टॉपर

