नई दिल्ली, (media
saheb.com) कोविड—19 महामारी की दूसरी लहर के कारण बड़ी संख्या में लोग यात्रा करने से डर रहे या चाहकर भी यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। इसे देखते हुये कई विमान सेवा कंपनियों ने घरेलू मार्गों पर बिना शुल्क यात्रा की तारीख में बदलाव का ऑफर दिया है।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि यात्री 17 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच यात्रा के लिए इसी दौरान बुक कराये गये टिकट पर बिना शुल्क तारीख में बदलाव कर सकते हैं। वे आगे किसी भी तारीख की बुकिंग करा सकते हैं। हालांकि टिकट रद्द कराने या सेक्टर में बदलाव करने पर शुल्क लगेगा। यह सुविधा ग्रुप बुकिंग कराने वालों को नहीं मिलेगी।(वार्ता) (the states. news)
Previous Articleबिहार के पूर्व मंत्री मेवालाल चौधरी का Corona से निधन
Next Article तरल मेडिकल ऑक्सीजन को तीव्रगति से पहुंचाएगी रेलवे


