मुंबई (mediasaheb.com) मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी
छिल्लर आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ (#Prithviraj ) में क्लासिकल डांस
करती नजर आयेंगी।
मानुषी फिल्म
पृथ्वीराज से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। फिल्म
में अक्षय राजा पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाते नजर आएंगे और मानुषी उनकी
प्रेमिका संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। मानुषी पहले गाने की शूटिंग पूरी कर
चुकी है। मानुषी शूटिंग सेट पर हर रोज कुछ नया सीख रही हैं। मानुषी एक ट्रेंड
क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने राजा, राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी से कुचीपुड़ी सीखा
है।
मानुषी ने बताया
कि सुबह जल्दी उठकर कुचिपुड़ी की ट्रेनिंग करना उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान
काम आया है। उन्होंने बताया,“जब मैं छोटी बच्ची थी तब क्लासिकल डांस की मेरी
ट्रेनिंग जाहिर तौर पर पृथ्वीराज के काम आई है। मैं अपने माता-पिता की शुक्रगुजार
हूं कि उन्होंने मुझे डांस की तरफ धकेला क्योंकि आज जब मुझे ऐसे बड़े गानों पर
परफॉर्म करना है तो मेरे लिए ये मुश्किल और फ्रस्ट्रेटिंग नहीं है।”
उन्होंने कहा,“जो डांस स्टेप
मुझे करने थे उनके लेवल को देखकर बहुत उत्साहित थी लेकिन रिहर्सल्स के दौरान मैं
बहुत कॉन्फिडेंट फील कर रही थी। मैंने जो चीजें पहले सीखी थी वो वापस मुझे याद आने
लगीं और मैं कॉन्फिडेंट हो गई कि मैं ये कर सकती हूं। इन सीक्वेंसेज ने मुझे बुरी
तरह थका दिया लेकिन मुझे लगता है कि मैं इसे कर पाने में कामयाब रही हूं। मुझे
खुशी है कि मेरे डायरेक्टर और कोरियोग्राफर इससे खुश थे।”(वार्ता)
Friday, July 3
Breaking News
- नई ईवी पॉलिसी 2026: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 1.5 लाख रुपये तक का लाभ
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की छूट 10 जुलाई तक बढ़ाई गई
- SIR प्रक्रिया में BLO को 2002 वोटर सूची मिलान में आ रही बड़ी दिक्कत
- रायपुर : कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा
- 61 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे आमिर खान? 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग घर पर होंगी रस्में
- UP Mango Festival: आधा किलो का आम देख CM योगी हुए खुश, प्रदर्शनी में आकर्षण का बना केंद्र
- नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- बिना सहमति किसी को मजबूर नहीं कर सकती पुलिस
- यूपीएससी प्रीलिम्स पास एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा तैयारी के लिए मिलेंगे 1.5 लाख
- सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम
- स्मार्ट मीटरों की जांच के आदेश, बिजली नियामक आयोग ने मांगी गुणवत्ता रिपोर्ट

