नई दिल्ली, (media saheb.com) Corona टीकाकरण के एक मई से शुरू होने वाले तीसरे चरण सभी व्यस्क टीका लगवाने के पात्र होंगे।
सरकार ने सोमवार की शाम को इस आशय की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। देश में कोरोना महामारी का दूसरा दौर विकराल रूप धारण करता जा रहा है और पिछले पांच दिनों से दो लाख से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं।
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की त्वरित चरण 3 रणनीति के तहत, वैक्सीन निर्माता टीके की खुराक की 50 प्रतिशत केंद्र को आपूर्ति करेंगे, जबकि बाकी राज्यों और खुले बाजार में दी जा सकती है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि निर्माताओं को राज्यों और खुले बाजार के लिए निर्धारित 50
प्रतिशत
टीकों के लिए अग्रिम में अपनी मूल्य सूची जारी करनी होगी। यह चैनल ना केवल वयस्कों के लिए खुला रहेगा,
बल्कि स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन कार्यकर्ता और 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग सरकार द्वारा संचालित टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त में वैक्सीन प्राप्त करना जारी रख सकते हैं।
भारत में विभिन्न चरणों में जनवरी के मध्य में टीकाकरण अभियान शुरु किया गया। पहले स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के अलावा 45
वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सरकारी कोरोना केंद्रों में मुफ्त में टीके दिये जा रहे हैं। देसी रुप से विकसित वैक्सिन कोवैक्सिन और यूके के एस्ट्राजेनेका
वैक्सीन जिसे कोविशिल्ड कहा जाता है – वर्तमान में लोगों को दिया जा रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश में 12,38,52,566 कोरोना टीके दिये जा चुके हैं।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, July 7
Breaking News
- नीरव मोदी की भारत वापसी का रास्ता साफ! ब्रिटेन में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारे, प्रत्यर्पण की राह आसान
- WhatsApp Username विवाद: सरकार ने Meta को 9 जुलाई तक का समय दिया, कहा- बढ़ सकते हैं ऑनलाइन फ्रॉड के मामले
- ICMR Report: कोरोना के बाद बदली लोगों की लाइफस्टाइल, नींद की गोलियों की बिक्री में बड़ा उछाल
- Crude Oil Production: तेल बाजार में बड़ा खेल! 7 देशों के फैसले से बदल सकते हैं कच्चे तेल के दाम
- INS Mahendragiri: भारतीय नौसेना को मिला नया महाबली, दुश्मन के रडार को देगा चकमा
- MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर
- इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू
- एमपी ट्रांसको की 593 ईएचवी लाइनों ने बनाया चार वर्षों से बिना ब्रेकडाउन के बिजली पारेषण का उल्लेखनीय कीर्तिमान : ऊर्जा मंत्री तोमर
- उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं
- MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

