नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले
रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न हिस्सों में इस वायरस से संक्रमित 2.59 लाख से
अधिक नये मामले सामने आए और 1761 और लोगों
की इस महामारी(#Coronavirus ) के संक्रमण से मौत हो गयी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से
मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के
दौरान देश में 2,59,170 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़
53 लाख 21 हजार 089 तक पहुंच
गयी। संक्रमित की संख्या में हालांकि कल के मुकाबले आज कुछ कमी आयी है। इस दाैरान
रिकाॅर्ड 1,54,761 मरीज स्वस्थ होने के साथ इस महामारी से अभी तक 1,31,08,582 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामले देश में तेजी
से बढ़ रहे है और यह 20 लाख को
पार कर 20,31,977 तक पहुंच गये हैं। इसी अवधि में 1761 और मरीजों
की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,80,530 हो गया है। देश में कल 32,76,555 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया, इसके साथ
ही अभी तक 12,71,29,113 लोगों को कोरोना को टीका लगाया चुका है।(वार्ता) (the states. news)
Wednesday, April 22
Breaking News
- केदारनाथ यात्रा: आज सुबह 8 बजे खुलेगा केदारनाथ धाम के कपाट, भक्तों का उमड़ा भारी हुजूम
- 22 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, कुछ को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- अमेरिका में भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा: टैरिफ रिफंड 12 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद
- सेना प्रमुख का हवाई दौरा: भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी और हिंद-प्रशांत में स्थिरता पर फोकस
- तमिलनाडु में M. K. Stalin की लोकप्रियता चरम पर, विकल्प की जरूरत नहीं : अरविंद केजरीवाल
- सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से पहली मुलाकात, ‘समृद्ध बिहार’ पर बनी रणनीति
- FSSAI का बड़ा फैसला: अश्वगंधा की पत्तियों पर रोक क्यों? जानें जड़ के फायदे और नुकसान
- बंगाल में बाइक रैली पर सख्ती: पीछे बैठना भी पड़ा भारी, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
- नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: श्रवण बने JDU विधायक दल के नेता, सौंपी अहम जिम्मेदारी
- ‘ईरान बना चौथी सबसे बड़ी ताकत’, अमेरिकी विशेषज्ञ रॉबर्ट पेप ने तेहरान के न डरने की वजह बताई


