मुंबई (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने फिल्म इंडस्ट्री में शानदार 10 साल पूरे कर लिए हैं। ‘चश्मे बद्दूर’ में एक न्यूकमर से एक प्रमुख अभिनेत्री तक का उनका सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। अपने असाधारण अभिनय कौशल और फिल्मों के चुनाव के साथ उन्होंने इंड्रस्ट्री पर गहरा प्रभाव डाला है। ‘बेबी’ में अपने आकर्षक कैमियो से लेकर मनोरंजक कानूनी ड्रामा ‘पिंक’ में मीनल अरोड़ा के अविस्मरणीय किरदार और ‘मुल्क’ में दमदार आरती मोहम्मद तक, तापसी ने दिखाया है कि वह समाजिक मुद्दों पर आधारित चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने से डरती नहीं हैं। उनकी विचारोत्तेजक फिल्म ‘थप्पड़’ और कुछ अन्य फिल्मों में भी ऐसा देखा गया है।
बायोग्राफी फिल्म ‘सांड की आंख’ में तापसी के उत्कृष्ट प्रदर्शन, जहां उन्होंने प्रकाशी तोमर की भूमिका निभाई, और ‘हसीन दिलरुबा’ में रानी कश्यप के उनके आकर्षक चित्रण ने उनकी अपार प्रतिभा को उजागर किया। रोमांटिक ड्रामा मनमर्जियां में प्रतिभाशाली विक्की कौशल के साथ उनकी केमिस्ट्री को कौन भूल सकता है।
‘शाबाश मिठू’, ‘लूप लपेटा’ और ‘ब्लर’ जैसी फिल्मों में उन्हें उनके असाधारण अभिनय कौशल के लिए चौतरफा प्रशंसा मिली है। शाहरुख खान के साथ ‘डंकी’ में उनकी भूमिका और इस साल ‘फिर आयी हसीन दिलरुबा’ में उनकी भूमिका का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
कई बाधाओं का सामना करने के बावजूद, तापसी ने कड़ी मेहनत और प्रतिभा के साथ इंडस्ट्री में खुद के लिए एक जगह बनाई है। एक बाहरी व्यक्ति के रूप में, उन्होंने दूसरों के अनुसरण के लिए एक पथ प्रज्वलित किया है, अनगिनत व्यक्तियों को अपने सपनों का पीछा करने और कभी हार न मानने के लिए प्रेरित किया है। कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स का चेहरा बनने से लेकर फिल्म निर्माण तक, तापसी पन्नू की स्टार पावर और प्रभाव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। वह एक प्रेरणादायक, आशा की किरण और कई लोगों के लिए एक आदर्श हैं।(वार्ता)
Wednesday, June 17
Breaking News
- 17 जून का राशिफल: जानिए मेष से मीन तक किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
- मध्यप्रदेश में विकेंद्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा के विस्तार और तकनीकी चुनौतियों के समाधान पर भोपाल में राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न
- आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका
- मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल
- बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 24 जून तक बढ़ा ग्रीष्मकालीन अवकाश
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल
- सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?
- श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल
- 33 परियोजनाओं पर शुरू हुआ काम
- त्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित, अलीगढ़ की वन्दना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर


