नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनता दल यू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मलिकार्जुन खडगे ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, “देश की समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष, शरद यादव जी के निधन से दुःखी हूँ। एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व दशकों तक एक उत्कृष्ट सांसद के तौर पर देश सेवा का कार्य कर,उन्होंने समानता की राजनीति को मज़बूत किया। उनके परिवार एवं समर्थकों को मेरी गहरी संवेदनाएँ।”
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।”
कांग्रेस पार्टी ने भी आधिकारिक ट्वीटर पेज पर ट्वीट कर कहा, “जद-यू के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थकों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।” गौरतलब है कि शरद यादव का आज देर रात गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में 75 साल की उम्र में निधन हो गया।(वार्ता)
Saturday, August 15
Breaking News
- तालिबान ने 5 साल में बर्बाद किया लाखों लड़कियों का भविष्य! UNESCO की चेतावनी से दुनिया चिंतित
- पॉकेट में रखा फोन बम की तरह फटा! इन खतरनाक संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
- बिहार में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर बनेंगे बाइपास, केंद्र ने कई परियोजनाओं को दी मंजूरी
- यूपी में दिव्यांग छात्रों को हर महीने 600 रुपये एस्कार्ट भत्ता, 14 हजार को लाभ
- YouTube Monetization पर बड़ा बदलाव! अब कमाई के लिए 8,000 घंटे Watch Time या 2 करोड़ Shorts Views जरूरी
- सीईओ अनुपमा आनंद ने झलप में पीएम सूर्य घर योजना और बिहान समूह की आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण
- गंगा एक्सप्रेसवे का होगा विस्तार! मेरठ से हरिद्वार सिर्फ 90 मिनट में, इन शहरों को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी
- एक ही घर में 6 सास और 14 बहुएं! खाने में 3 बकरे भी पड़ते हैं कम, आंध्र के इस परिवार की अनोखी कहानी
- IFS निधि तिवारी की प्रेरणादायक कहानी, साइंटिस्ट की नौकरी छोड़ क्रैक की UPSC; अब PM मोदी की सेक्रेटरी
- स्वतंत्रता दिवस पर पतंगबाजी को लेकर अलर्ट, Tata Power-DDL ने बिजली तारों से दूर रहने की अपील


