नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। PM मोदी ने ट्वीट किया, “शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम् शांति।”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व सांसद शरद यादव का निधन पर जताया शोक व्यक्त करते हुए कहा, “वरिष्ठ राजनेता, पूर्व सांसद शरद यादव जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। वे विलक्षण प्रतिभा वाले महान समाजवादी नेता थे जिन्होंने वंचितों–शोषितों के दर्द को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए बड़ी क्षति है। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”
जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का आज रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने पिता के निधन की सूचना दी।(वार्ता)
Saturday, May 9
Breaking News
- मध्यप्रदेश में सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने की उत्कृष्ट पहल
- विनेश फोगाट पर WFI का बड़ा एक्शन, अनुशासनहीनता के आरोप में 26 जून तक अयोग्य घोषित
- मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के 10 खिलाड़ियों का हुआ भारतीय अंडर-18 टीम में चयन
- MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण, अब एक साथ कई लक्ष्यों पर वार
- थलापति विजय से 9 गुना ज्यादा अमीर निकलीं तमिलनाडु की यह विधायक, लॉटरी किंग की पत्नी होने से चर्चा में
- UAE ने रातों-रात पाकिस्तानियों को निकाला, ना कारण बताया ना मोहलत दी
- IPL 2026 का असर: रायपुर में होटल किराए दोगुने, हवाई सफर भी हुआ महंगा
- मड़िया ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना से सागर और रायसेन जिले के 317 गांवों में हर घर पहुंचा नल से जल
- पिपरवार में 300 किसानों और महिला पशुपालकों ने बनाई नई प्रोड्यूसर कंपनी
- महाराष्ट्र में मराठी ने बढ़ाई टेंशन, 80 हजार छात्र भाषा विषय में फेल


