मुंबई(mediasaheb.com)| शाहरूख खान की आने वाली फिल्म पठान का ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर दिखाया जायेगा।यशराज बैनर तले बन रही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।पठान के ट्रेलर को विश्व की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। शाहरुख इस समय फिल्म का प्रमोशन मिडिल ईस्ट के देशों में जमकर कर रहे हैं। वह इंटरनेशनल लीग T20 के बीच भी अपने फिल्म का ट्रेलर प्रमोट करते नजर आए। अब वह बुर्ज खलीफा पर फिल्म पठान का प्रमोशन करते नजर आएंगे।
पठान फिल्म का इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन देख रहे नेल्सन डिसूजा ने कहा है, ‘पठान अपने समय की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को काफी ग्रैंड लेवल पर प्रमोशन मिलना चाहिए। हम इस बात की घोषणा करते हुए रोमांचित हो रहे हैं कि फिल्म पठान के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।’ शाहरुख खान इस समय इंटरनेशनल T20 के लिए दुबई में है। जब ट्रेलर वहां चलाया जाएगा, तब शाहरुख खान भी उपस्थित होंगे। शाहरुख खान की दुबई में काफी फैन फॉलोइंग है।
फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका है।यह फिल्म 25 जनवरी को हिंदी ,तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।(वार्ता)
Thursday, March 12
Breaking News
- ईरान ने अमेरिका से जंग खत्म करने की दी पेशकश, लेकिन रखी 3 कड़ी शर्तें, ट्रंप के लिए मुश्किल
- रूस बना संकटमोचक! भारत ने युद्ध के बीच 50% बढ़ाया तेल आयात, रूस से बढ़ी सप्लाई
- आधार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध करा आत्मनिर्भर बनी संगीता सिंह
- मुख्यमंत्री साय से मिले प्रशिक्षु न्यायाधीश, बोले— लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ की अहम जिम्मेदारी निभानी होगी
- नोएडा की फैक्ट्री में भीषण आग, 30 लोग झुलसे, 250 को लपटों के बीच से किया रेस्क्यू
- 10,000 चूजों वाला एसी मुर्गी फार्म बना मिसाल, मां लक्ष्मी महिला समूह कमा रहा हर माह ₹80 हजार
- LPG संकट पर राहुल गांधी का तंज: ‘संसद से नरेंद्र गायब, देश से सिलेंडर गायब’
- मैच फिक्सिंग के आरोप में पूर्व IPL क्रिकेटर जेवोन सर्ल्स सस्पेंड, ICC का बड़ा कदम
- एमपी में केवल 15% LPG उपलब्ध, इमरजेंसी के लिए ही, मेट्रो और घरेलू सिलेंडर के लिए 5-7 दिन की वेटिंग
- छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, एक करोड़ तक का जुर्माना, नकल पर 5 साल जेल


