नई दिल्ली (mediasaheb.com) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल के साथ कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति पर बात की। दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान भारत और यूरोपीय संघ में कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति तथा उससे निपटने के लिए किये जा रहे उपायों को साझा किया। उन्होंने महामारी के समय जरूरी दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने सहित विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग की सराहना की। इस स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर तालमेल के महत्व पर भी उन्होंने बल दिया। दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ सामरिक साझेदारी को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया और इस बात पर सहमति जतायी कि दोनों देशों के अधिकारी भारत-यूरोपीय शिखर सम्मेलन की अगली बैठक का एजेन्डा तैयार करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कोरोना संकट और उसके बाद की स्थिति से निपटने के लिए संपर्क बनाये रखने पर भी सहमति जतायी।(वार्ता)
Tuesday, August 18
Breaking News
- 18 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा बड़ा लाभ
- Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार
- ‘सऊदी में भीख मांगी तो खैर नहीं’, पाकिस्तान की नागरिकों को आखिरी चेतावनी; पासपोर्ट तक हो सकता है ब्लॉक
- बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर हमला, छात्रों के मुद्दे पर गुप्त पत्र को लेकर उठाए सवाल
- JPSC में अध्यक्ष-सदस्यों के इस्तीफे से नियुक्तियां ठप, 7 प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित
- सरगुजा-बस्तर में डेयरी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
- योगी सरकार का कोटेदारों को बड़ा तोहफा, कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल
- कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और पीएसी मोर्चे पर


