नई दिल्ली,(mediasaheb.com) । इंग्लैंड को विश्व कप फाइनल में शानदार जीत दिलाने वाले हरफनमौला ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने कोरोना वायरस महामारी ( COVID 19) के खिलाफ अपनी लड़ाई में ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के लिए धन जुटाने के लिए अपना पहला हाफ मैराथन पूरा कर लिया है। स्टोक्स ने यह दौड़ एक घंटे और 39 मिनट में समाप्त की। वे जमा हुई दान राशि को एनएचएस चैरिटी टुगेदर को दान करेंगे। यह एक संगठन है जो 140 से अधिक एनएचएस चैरिटी का प्रतिनिधित्व करता है। स्टोक्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, ‘यह बहुत कठिन था! यदि आप दान कर सकते हैं तो जरूर करें। यह एक महान काम है।’यूरोप में कोरोना वायरस ने अगर सबसे ज्यादा कहर किसी देश पर ढाया है तो वह ब्रिटेन है, जहां इससे संक्रमित लोगों की संख्या दो लाख के करीब पहुंचने वाली है। वहीं इससे मरने वालों का आंकड़ा 30 हजार के करीब पहुंच गया है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया हुआ है और इसके मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। पूरी दुनिया में इससे पीड़ित लोगों की संख्या 36 लाख के पार पहुंच गई है। इससे मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 57 हजार से ज्यादा हो गया है, जबकि 12 लाख से अधिक लोग इस महामारी से जीत कर ठीक भी हो गए हैं। (हि.स.)
Saturday, October 3
Breaking News
- 3 अक्टूबर राशिफल: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें अपना भविष्यफल
- नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम के स्वर्ण पर मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई
- उन्नत टमाटर की खेती से शाहिद की मेहनत लाई रंग, 2 एकड़ में कमाए 1.20 लाख रुपये
- ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण 237 मरीजों को मिला मुफ़्त इलाज
- गुजरात से निकली बाइक रैली का उदयपुर में भव्य स्वागत, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया आत्मीय अभिनंदन
- अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
- 88 साल बाद फिर खुलेगा उज्जैन की वैश्य टेकरी का राज, 2300 साल पुराने इतिहास से उठेगा पर्दा
- वन्यजीव सप्ताह में वन विहार में विभिन्न प्रतियोगिताएं, कार्यक्रम हुए
- प्रदेशवासियों को बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन की मिलेगी सुविधा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


