नई दिल्ली, (media saheb.com) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसदों के राज्य सभा में उपस्थिति कम रहने पर आज नाराजगी व्यक्त की।
PM मोदी ने यहां मंगलवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सोमवार को राज्य सभा में काफी कम संख्या में BJP के सदस्य उपस्थित थे, उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की। जनजातियों से संबंधित एक विधेयक को प्रवर समिति को भेजने का प्रस्ताव पारित हो गया था। विधेयक के पक्ष में 44 मत पड़े जबकि इसके विरोध में 79 वोट पड़े।
प्रधानमंत्री ने ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और सभी सांसदों से खेलों को बढ़ावा देने का आग्रह भी किया। उन्होंने ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सांसदों से खेलों को बढ़ावा देने और कुपोषण के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि मानसून सत्र का यह आखिरी सप्ताह है और भाजपा संसदीय दल की यह आखिरी बैठक थी। संसदीय दल में दोनों सदनों के सदस्य शामिल हैं।(वार्ता) For English News : the states.news
Sunday, July 5
Breaking News
- बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग
- डॉक्युमेंट्री का दावा: अमेरिकी सेना से बढ़ रहा प्रदूषण, पेंटागन 140 देशों से ज्यादा उत्सर्जन करता है?
- भोपाल गैस त्रासदी की यादों को मिलेगा नया स्वरूप, भुज के ‘स्मृतिवन’ की तर्ज पर बनेगा मेमोरियल
- कांग्रेस में अनुशासन पर सख्ती: पार्टी की मुसीबत बढ़ाने वाले नेताओं की बनेगी लिस्ट, नहीं सुधरे तो होंगे बाहर
- पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सिटी बैंक ने कच्चे तेल पर की बड़ी भविष्यवाणी, आम लोगों को मिल सकती है राहत
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित


