नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में इस माह पहली बार कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के सक्रिय मरीजों की संख्या चार लाख से कम हुई है और पिछले 24 घंटों के दौरान 28,204 नये मामले सामने आए है।
देश में सोमवार को 54 लाख 91 हजार 647 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये तथा अब तक 51 करोड़ 45 लाख 268 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28,204 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 19 लाख 98 हजार 158 हो गया है। इस दौरान 41 हजार 511 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 11 लाख 80 हजार 968 हो गयी है। सक्रिय मामले 3,680 घटकर तीन लाख 88 हजार 508 रह गये हैं। इसी अवधि में 373 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 28 हजार 682 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.21 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.45 फीसदी और मृत्यु दर 1.34
फीसदी है।
पिछले माह 27 और 28 जुलाई को देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 4 लाख के नीचे पहुंची थी।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 3131 घटकर 71813 हो गये हैं। इसी दौरान राज्य में 7568 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6151956 हो गयी है, जबकि 68 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 134064 हो गया है।(वार्ता) For
English News : the states.news
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार


