नई दिल्ली (mediasaheb.com)| तेलुगु फिल्माे के पेन स्टूडियो के निर्माता डॉ. जयंतीलाल गडा और साजिद कुरैशी अब दर्शकों के लिए एक्शन ड्रामा फिल्म ‘अखंड’ का हिंदी वर्जन लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता नंदमूरी बालकृष्ण ने डबल रोल निभाया है। ‘व्हेन होप डाइज, अखंड अराइव्स’ नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अखंड’ की हिंदी रिलीज के साथ हाई वोल्टेज मनोरंजन के लिए दर्शक पूरी तरह से तैयार हो जाएं। फिल्म निर्देशक बोयापति श्रीनु द्वारा लिखित और निर्देशित ‘अखंड’ फिल्म एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है, जिसे 20 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 120.8 करोड़ रुपये की कमाई की है।
‘अखंड’ में नंदमूरी बालकृष्णा डबल रोल में नज़र आते है। प्रज्ञा जायसवाल, जगपति बाबू और श्रीकांत अभिनीत यह फिल्म 2021 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म और बालकृष्ण के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। बालकृष्ण और बोयापति श्रीनु के बीच यह तीसरे सहयोग था इस फिल्म का प्रीमियर भी पिछले साल ओटीटी पर किया गया था,और यह ज्यादा देखी जाने वाली क्षेत्रीय फिल्मों में से एक बन गई थी।
‘अखंड’ में नंदमूरी बालकृष्णा डबल रोल में नज़र आते है। प्रज्ञा जायसवाल, जगपति बाबू और श्रीकांत अभिनीत यह फिल्म 2021 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म और बालकृष्ण के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। बालकृष्ण और बोयापति श्रीनु के बीच यह तीसरे सहयोग था इस फिल्म का प्रीमियर भी पिछले साल ओटीटी पर किया गया था,और यह ज्यादा देखी जाने वाली क्षेत्रीय फिल्मों में से एक बन गई थी। बड़े लम्बे समय के इंतजार के बाद आखिरकार हिंदी फिल्म दर्शकों को अब 20 जनवरी 2023 को थिएटर स्क्रीन पर ‘अखंड (Hindi)’ के रूप में हाई वोल्टेज एंटरटेनर फिल्म एक बार फिर देखने को मिलेगा। इस मौके पर डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने कहा, “पिछले साल ने यदि हमें कुछ सिखाया है तो वह यह है कि दर्शक बड़े पैमाने पर मनोरंजक और विज़ुअल स्पेक्टकल फिल्म के लिए तरस रहे हैं जो थिएटर देखने के लायक हो। हमें विश्वास है कि ‘अखंड’ एक ऐसी फिल्म है जिसे विभिन्न भाषाओं में बनाने पर बाजार में उनके खरीदार मिलेंगे।
यह फिल्म 20 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी और फिल्म प्रेमी इस फिल्म का भरपूर लुत्फ उठायेंगे।(वार्ता)
Saturday, June 27
Breaking News
- MP में निर्माण कार्य के नए नियम: बिना सूचना घर या दुकान बनाई तो हो सकती है जेल, श्रम विभाग का सख्त आदेश
- 70 साल पुराने जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जजों का जन्म भी नहीं हुआ था जब शुरू हुआ था मामला
- MP को मिली बड़ी मेजबानी, इंदौर में पहली बार होगी विश्व स्नूकर चैंपियनशिप; नवंबर में होगा आयोजन
- उत्तर रेलवे का बड़ा रिकॉर्ड: सोलर एनर्जी से 2 महीने में ₹2.2 करोड़ की बचत, 3.4 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन
- Aadhaar Update: 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करना होगा मुफ्त, UIDAI ने खत्म की ₹75 फीस
- BJP के 7 लाख कार्यकर्ताओं की होगी ऑनलाइन परीक्षा, ऐप पर सवालों के जवाब देने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट
- धर्म परिवर्तन के बाद OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा पिछड़ा वर्ग का लाभ
- सऊदी अरब के रियल एस्टेट में बढ़ा भारतीय निवेशकों का भरोसा, तेजी से बढ़ रही प्रॉपर्टी खरीदारी
- NDA में बदला सियासी गणित! नायडू-नीतीश के बिना भी बहुमत, शिंदे का बढ़ा कद, क्या बेटा बनेगा मंत्री?
- सुवेंदु अधिकारी का नया कानून चर्चा में, गुंडई पर सख्त कार्रवाई का दावा; ‘बुलडोजर मॉडल’ से भी कड़ा बताया


