नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां माइक्रोसॉफ्ट काॅरपोरेशन के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला से मुलाकात की और देश में डिजीटल इंडिया मिशन के विकास को लेकर विचार विमर्श किया।
सत्य नडेला ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ट्वीट में PM मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा , “ इस सारगर्भित बैठक के लिए नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद। डिजीटल ट्रांसफॉर्मेशन द्वारा सतत एवं समावेशी आर्थिक विकास पर सरकार का गहरा फोकस निश्चित रूप से प्रेरणादायी है और हम डिजिटल इंडिया के विज़न को भारत में साकार करने एवं दुनिया को इसकी मिसाल देने के लिए मदद करने को उत्सुक हैं।”
PM मोदी ने जवाबी ट्वीट में कहा “ सत्य नडेला से मिल कर खुशी हुई। तकनीक एवं नवान्वेषण में भारत की कोशिशें तकनीक प्रेरित विकास के एक नये युग का सबब बनीं हैं। हमारे युवा नये नये विचारों से ओतप्रोत हैं जिनमें पृथ्वी को बदल देने की क्षमता है।(वार्ता)
Wednesday, September 30
Breaking News
- लखनऊ के औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव और खराब सड़कों पर DM सख्त, दिए जांच के आदेश
- भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
- भारत का आर्चरी में दबदबा, चीन को हराकर पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता गोल्ड
- 3,000 करोड़ की ड्रग्स का खेल बेनकाब, समंदर में कोस्ट गार्ड का सीक्रेट ऑपरेशन
- पितृ पक्ष में खरीदारी से बचें! इन 5 चीजों को घर लाना माना जाता है अशुभ
- भोपाल में रिटायर्ड IAS की हत्या, धारदार हथियार से रेत दिया गला; नौकर फरार
- मोहन सरकार पूर्व अग्निवीरों को वर्दी वाली नौकरियों में 20 फीसदी आरक्षण देगी
- बडगाम में मुठभेड़, लश्कर का टॉप आतंकी मूसा ढेर; सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
- सेवा संकल्प अभियान से मातृत्व को मिला संबल, बेटी के भविष्य की मजबूत हुई नींव
- दिल्ली में सफाई पर बड़ा फैसला, 70 रोड स्वीपर और 1000 लिटर पिकर मशीनें खरीदेगी MCD


