मुंबई, (mediasaheb.com)| टैग प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म हिंदुत्व ओटीटी प्लेटफॉर्म मास्क टीवी पर 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म हिंदुत्व के निर्माता चिरंजीवी भट्ट और अंजू भट्ट हैं। हिंदुत्व में किशोरवय को प्राप्त एक ऐसी युवती की कहानी कही गई है, जो अपनी संस्कृति को भुलाकर पाश्चात्य जगत की चकाचौंध में अपने अस्तित्व को ही नकारात्मक रूप से देखने लगती है । उसको समझाने के लिए एक युवा जो धर्मनिष्ठ भी है और शिक्षित भी है वो अपने शिक्षण स्थल से ही इस हिंदुत्व के अलख को जगाता है और आखिर में युवती को उसकी असलियत से रूबरू कराकर हिंदुत्व के असली रूप से दर्शन कराता है।
हिन्दुत्व के लेखक ऋषील जोशी और निर्देशक करण राजदान है। फ़िल्म में श्वेता राज के लिखे गीत पर संगीत रवि शंकर ने दिया है।इस फिल्म के गानो में अनूप जलोटा ,दलेर मेहदी मधुश्री, दिव्या कुमार, और मास्टर सलीम ने आवाज दी है।हिंदुत्व में आशीष शर्मा , सोनारिका भदौरिया, अनूप जलोटा, दीपिका चिखलिया, गोविंद नामदेव की अहम भूमिका है।(वार्ता)
Monday, June 29
Breaking News
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
- शेख हसीना का बड़ा दावा: इसी साल बांग्लादेश लौटने का ऐलान, अवामी लीग को बताया अपनी ताकत
- जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन दिवस पर होंगी विशेष ग्राम सभाएँ
- नोएडा में फिर AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, हाइराइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग
- आज क्यों टूटा शेयर बाजार? मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भारी बिकवाली, 24,000 पर फिसला निफ्टी
- एक ही फ्लाइट में फडणवीस-उद्धव, शिंदे के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
- अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे ये 5 बड़े फैक्टर, ट्रेड डील से लेकर कच्चे तेल तक पर रहेगी नजर
- ‘मुल्ला-मौलवियों के आगे घुटने टेकने वाले अयोध्या क्या बनाएंगे’, योगी का अखिलेश पर तीखा हमला
- शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान
- तमिलनाडु में नया सियासी विवाद: फिल्म प्रोड्यूसर को दिल्ली में विशेष प्रतिनिधि बनाया गया


