मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अयोध्या में रामलला के दर्शन की तस्वीर शेयर की है। 500 साल के लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी को बड़ी धूम-धाम से अयोध्या नगरी के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन ने रामलला दर्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और अपने फैंस को मंदिर की झलकियां दिखाई हैं।
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम और एक्स पर राम मंदिर के दर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में ‘सिया पति रामचंद्र की जय’ लिखा। इन तस्वीरों में वह आम लोगों की तरह लाइन में लगे दिख रहे हैं। अमिताभ मंदिर के अंदर रामलला की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। अमिताभ ने तस्वीरों के साथ लिखा, दिव्य भावना की प्रासंगिकता से भरा एक दिन… अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से वापसी… उत्सव की महिमा और विश्वास की आस्था… श्री राम के जन्म पर मंदिर की गणना में डूबा हुआ। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता.. क्योंकि आस्था का कोई वर्णन नहीं होता।(वार्ता)
Monday, April 20
Breaking News
- 20 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए होगा शुभ दिन, कुछ को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- UP में राहत: अब 45 दिन तक नहीं कटेगी स्मार्ट मीटर की बिजली, जीरो बैलेंस पर भी 3 दिन मिलेगी सप्लाई
- मैंने चेतावनी दी थी…, रॉबर्ट कियोसाकी बोले- अब सच हो रही है मेरी भविष्यवाणी!
- इंदौर में 9 हजार सफाईकर्मियों के घर होंगे सोलर से रोशन, 270 करोड़ रुपये की होगी बचत
- कृषि विश्वविद्यालय में 20 अप्रैल को मनाया जाएगा अक्ती तिहार, कृषि मंत्री नेताम करेंगे मिट्टी और बीजों की पूजा
- सीएम हेल्पलाइन की बैठक में हंसी और पान चबाना पड़ा भारी, बालाघाट में दो ASI समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड
- 17 अप्रैल काला दिवस के रूप में जाना जाएगा: अन्नपूर्णा देवी
- पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके
- Jharkhand सरकार का बड़ा तोहफा: प्रोफेशनल कोर्स के लिए छात्राओं को ₹30 हजार तक स्कॉलरशिप
- पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


