नई दिल्ली, (media saheb.com) फरवरी । देश में CORONA महामारी की रफ्तार धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह तक देश में कोरोना के 13,405 नये मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 34 हजार 226 है। जबकि कोरोना संक्रमित 235 मरीजों की मौत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़ 21 लाख 58 हजार 510 हो गई है। इस दौरान रिकवरी रेट बढ़कर 98.38 प्रतिशत हो गया है। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1 लाख 81 हजार 075 तक पहुंच गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.24 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 10 लाख 84 हजार से ज्यादा टेस्ट किये गये। अबतक कुल 76 करोड़ 12 लाख टेस्ट किये जा चुके हैं।(हि.स.)
Friday, October 23
Breaking News
- 23 अक्टूबर राशिफल: शुक्रवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की के योग
- भोपाल मास्टर प्लान 2047 के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
- डाक विभाग की GDS भर्ती में फर्जीवाड़ा, CBI जांच में खुलासा
- गिलहरी के बच्चों को बचाने 15 किमी दूर पहुंचे गंगा सिंह
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
- राष्ट्रीय एकता दिवस एवं नशामुक्ति का संदेश लेकर मध्यप्रदेश से रवाना हुआ 7 सदस्यीय बाइक दल
- भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर मकानों का होगा पुनर्निर्माण : मंत्री सारंग
- सोशल इम्पैक्ट बॉण्ड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर
- राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में होगा ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’
- मुख्य सचिव बर्णवाल ने पांचवी राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में दिए निर्देश


