रायपुर, (media saheb.com) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गौठानों में पशुओं के लिए चारे के लिए किसानों से की गई पैरा दान की अपील का सकारात्मक असर दिख रहा है। किसानों ने अब तक 15 लाख 67 हजार 507 क्विंटल पैरा दान गौठनों में किया है। जिसका मूल्य 200 रूपए प्रति क्विंटल की दर से लगभग 31 करोड़ 35 लाख रुपए है। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी की स्थिति में अब तक सर्वाधिक पैरा दान बिलासपुर संभाग के किसानों द्वारा किया गया। बिलासपुर संभाग में किसानों ने 6 लाख 10 हजार 765 क्विंटल, दुर्ग संभाग में 3 लाख 80 हजार 361 क्विंटल, रायपुर संभाग में 3 लाख 69 हजार 600 क्विंटल, बस्तर संभाग में 1 लाख 31 हजार 994 क्विंटल और सरगुजा संभाग में किसानों ने 74 हजार 787 क्विंटल पैरा दान किया है।
Tuesday, April 28
Breaking News
- आज का राशिफल (28 अप्रैल): मेष से मीन तक जानें कैसे रहेगा आपका दिन
- हाथ करघे से कमाई तक- ग्राम नारी की महिलाओं की सफलता का राज
- ओला-उबर 2 मिनट में पहुंचती हैं तो एंबुलेंस क्यों नहीं? जनहित याचिका पहुंची हाईकोर्ट
- विद्यार्थी पारंपरिक कक्षा शिक्षा से आगे बढ़कर विज्ञान के व्यावहारिक एवं अनुप्रयुक्त स्वरूप से हुए परिचित
- मध्यम एवं बड़े वर्ग के 1.36 लाख किसानों ने स्लॉट कराये बुक
- एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
- मध्यप्रदेश कैडर के डॉ. अंसारी सेंट्रल जू ऑथोरिटी की ‘कंजर्वेशन-ब्रीडिंग’ कमेटी में शामिल
- तेंदुवा धाम में राम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद
- ग्वालियर में लुटेरों की ‘बारात’: 17 मिनट में दो शादियों को बनाया निशाना, लाखों की लूट
- शुभेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी के खिलाफ याचिका पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या कहा


