(mediasaheb.com) बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू कहा था कि जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार उन्हें ऑफर हुई थी। गोविंदा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक बनाया गया था। फैंस ने सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स शेयर किए, लेकिन अब गोविंदा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। एक इंटरव्यू में गोविंदा ने जिसे मेरी बात पर भरोसा नहीं करना है, वो न करे। उन्होंने कहा है कि मैं सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हूं, लेकिन मेरी बेटी Tina मुझे सोशल मीडिया पर चल रही चीजों के बारे में जानकारी देती रहती हैं। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि गोविंदा जैसा कोई शख्स जेम्स कैमरून की फिल्म को कैसे ठुकरा सकता है। गोविंदा ने इस मुद्दे पर कई बातें कहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने रोल को इसलिए ठुकरा दिया। क्योंकि वो 410 दिनों तक फिल्म की शूटिंग नहीं कर सकते थे और न ही अपने शरीर को पेंट से रंगवा सकते थे। गोविंदा ने कहा कि लोगों को अपने अनुसार सोचने का पूरा हक है, लेकिन ये सोचना की ऐसी फिल्म गोविंदा को कैसे ऑफर हो सकती है यह सोच गलत है, ऐसा नहीं है कि मेरी औकात नहीं है, लेकिन यह एक पक्षपाती व्यवहार है। जब गोविंदा से पूछा गया कि जेम्स कैमरून को आपके बारे में कैसे पता चला तो उन्होंने बताया कि मैं उस समय सुपरस्टार था। उन्होंने मेरी फिल्में देखी होंगी, लेकिन मैं यह पूरे विश्वास के साथ नहीं कह सकता हूं कि उन्हें मेरे बारे में कैसे पता चला।
बता दें कि गोविंदा का जन्म 21 दिसंबर 1963 को हुआ था। गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1986 में ‘इल्जाम’ के साथ की थी जो बॉक्स आफिस पर सुपरहिट रही थी।अभिनेता, कॉमेडियन और पूर्व राजनीतिज्ञ गोविंदा का पूरा नाम गोविंदा अरुण आहुजा है। निर्देशक डेविड धवन के साथ गोविंदा ने कई सफल फिल्में दी हैं। डेविड-गोविंदा की जोड़ी एक तरह से फिल्म की सफलता की गारंटी थी। गोविंदा छह भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।(हि स )
Saturday, June 20
Breaking News
- माथेयास कुनहो के दो गोल, ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर दर्ज की पहली जीत
- जोनाथन डेविड की हैट्रिक, कनाडा ने कतर को 6-0 से रौंदा
- तेजस MK2 की ताकत से दुनिया हैरान! THAAD-आयरन डोम को दे सकता है चुनौती, राफेल जैसी रफ्तार का दावा
- ‘हे जियो’ बोलते ही होंगे कई काम, कॉल के बीच खाना ऑर्डर से लेकर कैब बुकिंग तक की सुविधा
- WhatsApp Plus भारत में लॉन्च, ₹79 महीने में मिलेंगे एक्सक्लूसिव फीचर्स; जानें क्या है खास
- कोरोना वायरस लैब विवाद में बड़ा खुलासा, क्या अमेरिकी वैज्ञानिक ने की थी चीन की रिसर्च फंडिंग?
- 10 साल बाद फिर जुड़ा बिखरा परिवार, सखी की पहल से बेटियों को मिला माता-पिता का साथ
- ब्रह्मोस की ताकत का दुनिया ने माना लोहा, अब रूस भी अपनी सेना में करेगा शामिल; जानिए इसकी खासियत
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- फुटपाथ पर चलना भी नागरिकों का मौलिक अधिकार
- उत्तराखंड चुनाव 2027: धामी के सामने मिशन रिपीट की चुनौती, कांग्रेस और UKD कितना बिगाड़ेंगे खेल?

