नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी के बीच पेट्रोल की कीमत में लगातार छठे दिन गिरावट देखने को मिली। वहीं, डीजल के दाम में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 09 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। हालांकि डीजल की कीमत में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में आज पेट्रोल 72.28 रुपये जबकि डीजल 65.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 09 पैसे और चेन्नई में 10 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इसके साथ ही मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के भाव क्रमश: 77.93 रुपये, 74.97 रुपये और 75.09 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए ये अपने पुराने स्तर पर क्रमश: 68.17 रुपये, 69.11 रुपये और 69.64 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
रोजाना 6 बजे बदलती है कीमतें पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रतिदिन सुबह घटते-बढ़ते हैं। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत सुबह 6 बजे से लागू हो जाती है, जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बाद इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।उल्लेखनीय है कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव पर निर्भर करती है, क्योंकि देश में तेल की खपत का बड़ा हिस्सा आयात होता है। (हि.स.)
Saturday, September 12
Breaking News
- Mahindra Thar का आ रहा बड़ा अपडेट! कंपनी ने शुरू की तैयारी, जानें कब होगी लॉन्च
- प्राइवेट स्कूल शिक्षकों के लिए समान वेतन-पेंशन की मांग, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
- सायोनी घोष हों या काकोली घोष दस्तीदार… BJP ने TMC के बागियों से क्यों बनाई दूरी?
- Asian Games 2026: नीरज चोपड़ा नहीं होंगे तो रोहित यादव पर टिकी उम्मीदें, 87.68 मीटर का है बेस्ट रिकॉर्ड
- बर्ड गार्ड और बर्ड एक्स्क्रीटा प्रिवेंटर से विंध्य क्षेत्र में पक्षीजनित ट्रिपिंग नियंत्रित करने में एम पी ट्रांसको को मिली सफलता
- UFBU के आह्वान पर देशव्यापी बैंक हड़ताल, भोपाल के एमपी नगर प्रेस कॉम्प्लेक्स में गूंजा एकजुटता का स्वर
- DA Hike: नवरात्रि से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा! 64% DA से कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन?
- Delhi-Gurugram Expressway को मिलेगी फुल रफ्तार! द्वारका से हरियाणा बॉर्डर तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
- PF Withdrawal Rules: इमरजेंसी में कितना निकाल सकते हैं PF? बदल गए पुराने नियम, जानें नया हिसाब
- 20 साल बाद MP की सड़कों पर लौटेगी सरकारी बस! 2030 तक चलेंगी 15 हजार नई बसें


