रायपुर (mediasaheb.com) सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय जांजगीर ने बताया है कि जिला चिकित्सालय जांजगीर में संचालित एक्सक्लूसिव कोविड ट्रीटमेंट सेंटर (ई.सी.टी.सी.) में…
Author: mediasaheb
त्वचा रोग विशेषज्ञ बनकर अपने होम टाउन में लोगों को दे रहे सेवा भिलाई(mediasaheb.com) दुर्ग कादंबरी नगर के एक ऐसे शख्स से आपको रूबरू करा रहे हैं जिन्होंने करोड़ों रुपए के फैमिली बिजनेस की जगह डॉक्टर बनने के कठिन रास्ते को चुना। मुनाफा और नुकसान की सोच से परे दिन रात बस कड़ी मेहनत करते चले गए और आज प्रदेश के जाने-माने त्वचा रोग विशेषज्ञ बनकर खुद की काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं डॉ. नवीन केशवानी की जिन्हें लोगों की बातों से ज्यादा खुद के फैसले पर भरोसा था। इसी सही फैसले की वजह से शंकरा मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर और खुद की क्लिनिक से अलग पहचान न सिर्फ खुद के परिवार बल्कि समाज में भी बनाई है। बिजनेसमैन फैमिली के पहले डॉक्टर बनने वाले डॉ. नवीन कहते हैं कि दर्द से निजात पाने वाले मरीज की दुआओं ंसे बड़ा दुनिया का कोई धन नहीं है। मुझे सही वक्त पर सही मार्गदर्शन मिला जिसके कारण ही ऊंचाईयों को छू पाया। एक साल का ड्रॉप लेकर क्वालिफाई किया पीएमटी डॉ. नवीन ने बताया कि वे बचपन से एवरेज स्टूडेंट थे। जब अचानक डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर की तो सबसे ज्यादा बड़ी बहन ने घर में सपोर्ट किया। 12 वीं बोर्ड के बाद एक साल का ड्रॉप लेकर मेडिकल एंट्रेस की तैयारी की। शुरूआत में सिलेबस को लेकर थोड़ी दिक्कत हुई पर मन में ठान लिया था कि डॉक्टर बनकर ही घर जाना है इसलिए कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2005 में सीजी और सीबीएसई दोनों पीएमटी क्वालिफाई कर लिया। रायपुर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेकर खुद के सपनों को नई उड़ान दी। पीजी के बाद प्रैक्टिस के लिए होम टाउन को चुना ताकि अपने लोगों की सेवा कर सकूं। सचदेवा में आकर मिला सही गाइडेंस डॉ. नवीन ने बताया कि सचदेवा के सही गाइडेंस के बिना पीएमटी क्वालिफाई करना मुश्किल था। जब एक साल का ड्रॉप लेकर मैं कोचिंग पहुंचा तो तब सही मायने में किस तरह डॉक्टर बनते हैं ये समझ आया। सचदेवा के टीचर्स ने न सिर्फ सब्जेक्ट्स बल्कि मन में उठ रहे सवालों का भी सही समय पर निराकरण किया। सचदेवा न्यू पीटी कॉलेज के डायरेक्टर चिरंजीव जैन सर कोचिंग में आने वाले हर बच्चे को मोटिवेट करते थे। मैं सचदेवा को ऐसा इंस्टीट्यूट मानता हूं जिसने न सिर्फ अच्छे डॉक्टर्स प्रोड्यूज किए बल्कि खुद की सफलता पर आशंकित बच्चे को मंजिल तक पहुंचाया। एक क्वालिटी डॉक्टर तैयार करने में चिरंजीव जैन सर बहुत बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। हार्ड और स्मार्ट वर्क से मिलेगी सफलता नीट की तैयारी कर रहे बच्चों से कहना चाहूंगा कि सिर्फ हार्ड वर्क से बात नहीं बनेगी। आज के जमाने में आपको स्मार्ट वर्क भी करना होगा। टाइम टेबल बनाकर खुद के लिए समय बचाना होगा जिससे आप ज्यादा से ज्यादा रिविजन कर सकें। हमेशा खुद के लक्ष्य पर फोकस रहें। घूमने-फिरने के हजार मौके मिलेंगे लेकिन सफल होने के मौके बहुत कम मिलते हैं। इसलिए सबकुछ भूलकर सिर्फ पढ़ाई करो। एक दिन आपकी भी सक्सेस स्टोरी लिखी जाएगी।(the states. news)
मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फ़िल्म ‘द बिग बुल’ की सफलता पर अपने पुत्र अभिषेक बच्चन की तारीफ की है। डिज़्नी प्लस…
रायपुर (mediasaheb.com) कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल…
रायपुर (mediasaheb.com) महासमुंद जिले में कोविड संक्रमण और मरीजो के बढ़ते संख्या को देखते हुए और लोगो को स्वास्थ्य सुविधा में ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के…
रायपुर (mediasaheb.com) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रदेश के जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य केन्द्रों तथा चिन्हांकित कोविड अस्पताल, आईसोलेशन सेंटरों…
रायपुर (mediasaheb.com) संचालक स्वास्थ्य सेवाएं,छत्तीसगढ ने कोविड -19 संक्रमण की अधिकता तथा कोविड मरीजो की बढ़ती संख्या के कारण अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड तथा आईसीयू बेड की…
लखनऊ (media saheb.com) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र और राज्य सरकारों से आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देश…
रायगढ़, (media saheb.com) रायगढ़ जिले में कोरोना की दूसरी लहर की चेन को ताेड़ने के लिए जिला कलेक्टर ने 14 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन…
नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में कोरोना वायरस (#Corona_virus ) महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के…

