लखनऊ (media saheb.com) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र और राज्य सरकारों से आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देश के सभी गरीबों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाने की मांग की ।
संश्री मायावती ने बाबा साहब को याद करते हुये आज कहा कि केंद्र सरकार ने 11
से 14 अप्रैल तक वैक्सीन उत्सव मनाने की बात की थी जो अच्छी बात है लेकिन बसपा यह मांग करती है कि देश के सभी गरीबों को आज से मुफ्त वैक्सीन लगाने का ऐलान करे । वह ऐसी अपील सभी राज्य सरकारों से ही कर रही हैं । अगर यह किया जाता है तो बाबा साहब को यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
उन्होंने आजादी के बाद लंबे समय तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिये जाने पर कांग्रेस सरकार की आलोचना भी की और कहा कि दलितों के उत्थान के लिये काम करने वाले बाबा साहब की कांग्रेस सरकार में उपेक्षा की गई जबकि पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में ही भारत रत्न ले लिया ।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के अथक प्रयास से ही देश में दलित एक हुये और उत्तर प्रदेश में बसपा की चार बार सरकार बनी ।देश में दलितों के उत्थान में बाबा साहब के प्रयासों को नकारा नहीं जा सकता । बसपा लगातार बाबा साहब के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के प्रयास में लगी है ।(वार्ता) (the states. news)
Thursday, July 9
Breaking News
- रायपुर : तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप
- CG Cabinet Decisions: साय कैबिनेट के 11 बड़े फैसले, कारोबार होगा आसान, निजी विश्वविद्यालयों के नए नियम समेत कई अहम मंजूरियां
- योगी सरकार में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने की नई पहल, यूपीएसआरएलएम और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच हुआ एमओयू
- ATM हैक करने का नया तरीका? वायरल VIDEO से मची सनसनी, जानिए क्या है पूरा सच
- किराए की THAR पर लगेगा बैन? हादसों के बाद सरकार की बड़ी तैयारी, जानिए पूरा प्लान
- इंदौर के शख्स का बड़ा दावा! NASA के फॉर्मूले और गायत्री मंत्र से बंद कमरे में उगाई ₹5 लाख किलो वाली केसर
- विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में लगेगा प्रवेश मेला
- भारतीय रेलवे की एमपी के यात्रियों को बड़ी सौगात, मात्र ₹850 में 5 धामों के दर्शन
- ब्रह्मोस से आकाश तक! दुनिया में बढ़ी भारतीय हथियारों की धाक, इन स्वदेशी मिसाइलों की विदेशों में जबरदस्त मांग
- बैतूल के दिव्यांग तैराक रामबरन को फिर मिला मौका! इंग्लैंड में 36 किमी तैराकी कर रचेंगे इतिहास


