मुंबई, , (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने 400
जूनियर आर्टिस्ट के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन‘ का गाना शूट किया है।
ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’
की शूटिंग कर रही हैं। मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ हफ्तों में पुदुचेरी में खत्म करने के बाद फिल्म की टीम कुछ दिन पहले ही अपने अगले शेड्यूल के लिए मध्य प्रदेश के महेश्वर पहुंच गई है, जहां ऐश्वर्या राय बच्चन ने 400 से ज्यादा जूनियर आर्टिस्ट के साथ एक गाने को शूट किया है।
मणिरत्नम बड़े लेवेल पर एक गाने की शूटिंग करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने 400 से ज्यादा जूनियर आर्टिस्ट्स को शामिल करने का फैसला किया था। यह एक बड़ा डांस नंबर है। इस सॉन्ग को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर वृंदा गोपाल ने कोरियोग्राफ किया है। यह फिल्म 500 करोड़ रुपए के बड़े बजट में बन रही है। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, दोनों पार्ट को एक साथ ही शूट किया जा रहा है। यह एक हिस्टोरिक फिल्म है, जो कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास ‘पोन्नियिन सेलवन’ पर आधारित है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, प्रकाश राज, तृषा,
कार्थी, जयराम रवि, शोभिता और धुलिपाला जैसे कई कलाकार नजर आयेंगे।(वार्ता) For English News : the states.news
Tuesday, August 18
Breaking News
- युवा शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन है माफिया प्रवृत्ति: मुख्यमंत्री योगी
- आतंकी नेटवर्क का सफाया, आतंकवाद के प्रति हमारी जीरो-टॉलरेंस का प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- परिवहन निगम के आउटसोर्स कार्मिकों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी
- युवा शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन है माफिया प्रवृत्ति: मुख्यमंत्री योगी
- मध्यप्रदेश बना निवेशकों का सर्वाधिक पसंदीदा डेस्टिनेशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- चांदी का 4000 साल पुराना इतिहास, सोने से पहले सिल्वर बनी दुनिया की ताकतवर करेंसी; भारत में ऐसे बढ़ा दबदबा
- एम.पी. ट्रांसको शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन को मिली राज्य स्तरीय सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन ट्रॉफी
- राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी नई भाजपा टीम: मुख्यमंत्री
- Skoda Slavia Facelift: कल होगी लॉन्च, नए लुक के साथ मिलेंगे बड़े अपडेट; 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स खास
- कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष

