नई दिल्ली, (media saheb.com) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों से मूल कार्यों में अपनी मातृभाषा के साथ-साथ हिंदी का प्रयोग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।
अमित शाह ने हिंदी दिवस के मौके पर मंगलवार को देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट संदेश में कहा, “हिंदी दिवस के अवसर पर मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूँ कि मूल कार्यों में अपनी मातृभाषा के साथ राजभाषा हिंदी का उत्तरोत्तर प्रयोग करने का संकल्प लें। मातृभाषा व राजभाषा के समन्वय में ही भारत की प्रगति समाहित है। आप सभी को ‘हिंदी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।”
उल्लेखनीय है कि संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था और इसके बाद से हर वर्ष इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।(वार्ता) For English News : the states.news
Tuesday, August 18
Breaking News
- युवा शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन है माफिया प्रवृत्ति: मुख्यमंत्री योगी
- मध्यप्रदेश बना निवेशकों का सर्वाधिक पसंदीदा डेस्टिनेशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- चांदी का 4000 साल पुराना इतिहास, सोने से पहले सिल्वर बनी दुनिया की ताकतवर करेंसी; भारत में ऐसे बढ़ा दबदबा
- एम.पी. ट्रांसको शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन को मिली राज्य स्तरीय सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन ट्रॉफी
- राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी नई भाजपा टीम: मुख्यमंत्री
- Skoda Slavia Facelift: कल होगी लॉन्च, नए लुक के साथ मिलेंगे बड़े अपडेट; 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स खास
- कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष
- HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वालों पर पुलिस की रेड, 3 दुकानों से ₹2.50 लाख का माल जब्त
- खंडवा में शादी समारोहों पर बड़ा सामाजिक फैसला, DJ बजाने पर वर-वधु पर ₹21-21 हजार जुर्माना
- Aerospace X1 ने रचा इतिहास, दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक विमान ने भरी पहली उड़ान; 27 मिनट का खर्च सिर्फ ₹480


