भोपाल, (mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और ऐसे में पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सबसे बड़ी योजना लाने वाली है, जिसके तहत महिलाओं को हर वर्ष 18 हजार रुपए दिए जाएंगे। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि वे मध्यप्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को एक सुखद सूचना देना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ महीने बाद जनता मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने वाली हैं। कांग्रेस सरकार महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं को देश में सबसे अधिक आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और हम वह संकल्प पूरा करेंगे।राज्य में आज ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी सरकार की ओर से ‘लाड़ली बहना योजना’ शुरु की गई है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिए जाएंगे।(वार्ता)
Friday, May 15
Breaking News
- प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू
- 15 मई 2026 राशिफल: करियर, प्रेम और पैसों में किस राशि की चमकेगी किस्मत?
- परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल
- केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश
- निकायों में सुशासन, जवाबदेही और जन सेवा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक
- राज्यमंत्रीगौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
- प्रतीक यादव मौत मामले में मानवाधिकार आयोग की एंट्री, शरीर पर चोट के निशानों ने बढ़ाया संदेह
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कई एडीएम सहित 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
- सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया “संपर्क अभियान 2026” का शुभारंभ


