भोपाल, (mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आज जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। PM मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश को प्रगति के नए सोपान पर ले जा रहे हैं। ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना है ।वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के प्रति श्री चौहान की लगन और समर्पण प्रशंसनीय है। वे इसी समर्पित भाव से प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए कार्य करते रहें, ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने CM चौहान से यहां मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और पार्टी के प्रदेश महासचिव भगवान दास सबनानी भी उपस्थित रहे। शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। आज इस अवसर पर प्रदेश भर में महिलाएं पौधरोपण करेंगी। इसके अतिरिक्त आज ही प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की भी शुरुआत होने वाली है।(वार्ता)
Friday, May 15
Breaking News
- प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू
- 15 मई 2026 राशिफल: करियर, प्रेम और पैसों में किस राशि की चमकेगी किस्मत?
- परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल
- केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश
- निकायों में सुशासन, जवाबदेही और जन सेवा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक
- राज्यमंत्रीगौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
- प्रतीक यादव मौत मामले में मानवाधिकार आयोग की एंट्री, शरीर पर चोट के निशानों ने बढ़ाया संदेह
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कई एडीएम सहित 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
- सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया “संपर्क अभियान 2026” का शुभारंभ


