मुंबई(mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ (#ramsetu) का वर्ल्ड टेलीविडन प्रीमियर 05 मार्च को होगा। फिल्म ‘राम सेतु’ में अक्षय कुमार के अलावा नुसरत भरुचा, जैकलीन फर्नांडीज, सत्यदेव और एम. नासिर मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिषेक शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म की कहानी पुरातत्वविद् डॉ. आर्यन कुलश्रेष्ठ के बारे में है जो समय रहते राम सेतु के वास्तविक अस्तित्व को साबित करना चाहता है। इस फिल्म में अक्षय कुमार आर्कियोलॉजिस्ट के रोल में हैं।‘राम सेतु’ का वर्ल्ड टेलीविडन प्रीमियर 05 मार्च को शाम 8 बजे स्टार गोल्ड पर होगा। अक्षय ने कहा, “ राम सेतु हमारे भारतीय इतिहास और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। हमारा यह प्रयास रहा है कि हम दर्शकों को इस कहानी के जरिये एक अद्भुत फिल्म की अनुभूति कराएं जो सांस्कृतिक रूप से भी एक समृद्ध अनुभव रहे।यह एक महत्वपूर्ण कहानी है जिसे बताया जाना चाहिए विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए। मैं खुश हूं कि फिल्म ‘राम सेतु’ अब TV पर रिलीज होने जा रही है और दर्शक अब इस फिल्म का आनंद अपने परिवार के साथ घर बैठे ले सकते हैं।”(वार्ता)
Saturday, July 11
Breaking News
- 11 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
- संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान
- पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी
- राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल
- तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि
- मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
- सेवा सेतु’ केंद्र से 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, समय पर हुआ छात्रा का कॉलेज प्रवेश
- मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा
- छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल


