नई दिल्ली (media
saheb.com) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं करने पर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए गुरुवार को कहा कि वह पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए संसद सत्र आयोजित करती है लेकिन किसानों की समस्या पर बात नहीं हो, इसलिए शीतकालीन सत्र टाल देती है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार ने मानसून सत्र कोरोना संकट के बीच चलाया और अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा देने के लिए तीन कृषि कानून पारित कराए। किसान इन कानूनों में की गई व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार आंदोलन खत्म करने के लिए ना उनसे बातचीत कर रही है और ना ही संसद का शीतकालीन सत्र बुला रही है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया “कोरोना काल के बीच में संसद चलाकर भाजपा सरकार ने अरबपति मित्रों के लिए बनाए गए कृषि कानूनों को पास कर दिया लेकिन किसानों की मांग पर, 11 किसानों की शहादत और बाबा राम सिंह की आत्महत्या के बावजूद किसान बिलों पर चर्चा के लिए संसद नहीं खुल सकती। इतना ज्यादा अहंकार और असंवेदनशीलता”(वार्ता) (the states. news)
Saturday, August 1
Breaking News
- मत्स्य पुराण में बताया गया राजधर्म, कैसा होना चाहिए देश का शासक
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, बैंक कर्मचारियों के परिजनों को नहीं मिलेगा अतिरिक्त ब्याज लाभ
- CM डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के घर किया भोजन, बहनों से बंधवाई राखी और बच्चों को दिया स्नेह
- गुना में युवती से गैंगरेप की कोशिश, 6 आरोपियों से अकेले भिड़ी पीड़िता; पुलिस जांच तेज
- 1 अगस्त से कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता, राजस्थान में नई एलपीजी रेट जारी
- बिहार के 54 शहरों को 968 करोड़, सड़क और विकास योजनाओं को मंजूरी
- राहु का नक्षत्र परिवर्तन 2 अगस्त से, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
- 14 साल पुराने मानहानि केस में दिग्विजय सिंह को बड़ी राहत, हाजीपुर कोर्ट ने किया बरी
- लखनऊ में खत्म होगी बिजली कटौती, 2500 करोड़ से बदलेगा पूरा पावर नेटवर्क
- एंबुलेंस में खत्म हुई ऑक्सीजन, मां की गोद में तड़पते हुए बेटे ने तोड़ा दम; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

