नई दिल्ली (media
saheb.com) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं करने पर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए गुरुवार को कहा कि वह पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए संसद सत्र आयोजित करती है लेकिन किसानों की समस्या पर बात नहीं हो, इसलिए शीतकालीन सत्र टाल देती है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार ने मानसून सत्र कोरोना संकट के बीच चलाया और अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा देने के लिए तीन कृषि कानून पारित कराए। किसान इन कानूनों में की गई व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार आंदोलन खत्म करने के लिए ना उनसे बातचीत कर रही है और ना ही संसद का शीतकालीन सत्र बुला रही है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया “कोरोना काल के बीच में संसद चलाकर भाजपा सरकार ने अरबपति मित्रों के लिए बनाए गए कृषि कानूनों को पास कर दिया लेकिन किसानों की मांग पर, 11 किसानों की शहादत और बाबा राम सिंह की आत्महत्या के बावजूद किसान बिलों पर चर्चा के लिए संसद नहीं खुल सकती। इतना ज्यादा अहंकार और असंवेदनशीलता”(वार्ता) (the states. news)
Thursday, November 5
Breaking News
- 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों को कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा गणित
- पाकिस्तान में LPG संकट गहराया, 7000 रुपये पहुंची सिलेंडर की कीमत
- धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 9 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख-समृद्धि!
- चित्रकूट में समाजशिल्पी दंपतियों की भर्ती, 1000 गांवों में करेंगे काम
- 5 नवंबर का राशिफल: गुरुवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की कृपा से मिलेगा लाभ
- त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव
- दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- किसान कल्याण के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- नर्मदापुरम पुलिस ने सराफा व्यापारी को बेसमेंट में बंद कर आभूषण चोरी करने वाली महिला को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

