मुंबई , (media saheb.com) बैंकिंग तथा वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के साथ रिलायंस और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार पाँचवें दिन तेजी रही जिससे बीएसई का सेंसेक्स 47 हजार अंक के करीब पहुँच गया।
सेंसेक्स सुबह की मामूली गिरावट के बाद पूरे दिन हरे निशान में रहा और अंत में 223.88 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,890.34 अंक पर बंद हुआ। दोपहर बाद एक समय यह 46,992.57 अंक की रिकॉर्ड ऊँचाई को छूने में कामयाब रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 13,740.70 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ।
दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने बिकवाली की। बीएसई का मिडकैप 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,864.06 अंक पर और स्मॉलकैप 0.23 फीसदी लुढ़ककर 17,811.30 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में HDFC का शेयर करीब तीन प्रतिशत चढ़ा। बजाज फाइनेंस में पौने तीन फीसदी और एचडीएफसी बैंक में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। ओएनजीसी और मारुति सुजुकी ने लगभग डेढ़ फीसदी का नुकसान उठाया।
COVID-19 के टीके की उम्मीद में विदेशों में भी शेयर बाजारों में तेजी रही। एशिया में चीन का शंघाई कंपोजिट 1.13 प्रतिशत, हांगकांक का हैंगसेंग 0.82 प्रतिशत और जापान का निक्की 0.18 प्रतिशत की बढ़त में रहा। हालाँकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.05 फीसदी टूट गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.76 फीसदी चढ़ा जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04 प्रतिशत फिसल गया।(वार्ता) (the states. news)
Saturday, August 1
Breaking News
- बेसिक-माध्यमिक शिक्षा विभाग में 22 दिनों में 5.23 लाख से अधिक शिक्षक-कार्मिकों ने पूरी की ई-केवाईसी
- PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद छात्रा रुचिका का माफीनामा वायरल, बोली- ‘मुझसे बड़ी गलती हुई’
- LPG Cylinder Price Cut: एलपीजी सिलेंडर ₹200 सस्ता, दिल्ली से कोलकाता तक बदले नए रेट
- राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा
- iPhone 18 Pro की कीमत में बड़ा उछाल! क्या ₹1.5 लाख से शुरू होगा Apple का नया फ्लैगशिप?
- Flipkart का बड़ा ऑफर! अब खरीदारी करें आज, 30 दिन बाद करें पेमेंट; EMI की भी सुविधा
- कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, लवलीना समेत 10 बॉक्सर फाइनल में; गोल्ड की उम्मीदें बढ़ीं
- कारों के बाद अब हवाई जहाज में भी मिलेगा सनरूफ का मजा! अंदर का नजारा देख रह जाएंगे दंग
- छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना, रिसर्च और इनोवेशन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
- MPPSC का नया रिकॉर्ड, इंटरव्यू के 24 घंटे में जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का रिजल्ट


