रायपुर (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़
विधानसभा में आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट देरी से मिलने के कारण हो रही परेशानियों से
जुड़े प्रश्न का गृह मंत्री के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने भी जवाब दिया। दोनो ने
इसे जल्द उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
भाजपा सदस्य रजनीश सिंह ने प्रश्नोत्तरकाल में पूरक प्रश्नों
में कहा कि 15 नवम्बर 19 से 15 जनवरी 20 तक केवल
रायपुर एवं बिलासपुर जिले में 1647 मामलों
में पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही मिली है,जबकि
राज्यस्तर पर इनकी तादाद बहुत ज्यादा हो जाती है। उन्होने कहा कि समय से रिपोर्ट
नही मिलने से बीमा राशि भुगतान,पेंशन आदि
भी नही मिल पाती। उन्होने कहा कि इससे अपराधों पर कार्रवाई भी प्रभावित होती है।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को
कितनी अवधि में देना है इसके लिए कोई तय नियम नही है। संचालानालय से जारी पत्र में
जरूर सात दिन में रिपोर्ट देने की अपेक्षा की गई है।भाजपा सदस्यों के साथ ही जनता
कांग्रेस के धर्मजीत सिंह ने इस समस्या को गंभीर बताया। मंत्री ने कहा कि यह
स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा मामला है,फिर भी वह
कोशिश करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष डा.चरण दास महंत ने इस पर सदन में मौजूद
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से जवाब देने को कहा। श्री सिंहदेव ने कहा कि यह
बहुत ही संवेदनशील मामला है। उन्हे भी इस समस्या की जानकारी हैं। इस बारे में वह
दो तीन बैठके भी कर चुके है। उन्होने कहा कि पोस्टमार्टम कब हुआ और थानों को कब
रिपोर्ट दी गई,इसकी जानकारी रखने को कहा गया है।श्री
सिंहदेव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही रहेंगी कि रिपोर्ट में अनावश्यक
देरी नही हो।(वार्ता)
Tuesday, August 18
Breaking News
- चंद्रमा आज वृश्चिक में होंगे नीच, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान
- Hapur News: शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन फरार, सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर भागने का आरोप
- अबूझमाड़ के नक्सल विरोधी अभियानों के योद्धाओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
- मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- UP Government Jobs: अब समय पर होंगी सरकारी भर्तियां, वार्षिक कैलेंडर से तय होगी परीक्षा से नियुक्ति तक की पूरी प्रक्रिया
- बिहार में खनिज संपदा से हर साल मिलेगा ₹7 हजार करोड़ राजस्व, 15 अक्टूबर से शुरू होगा खनन
- भारत एआई के खिलाफ नहीं, पर एनिमेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बनाया ‘क्रिएटिव इंडिया मिशन’: आशीष कुलकर्णी
- योगी सरकार का बड़ा फैसला, ग्रीन बेल्ट में मिलेंगी जरूरी सुविधाएं; 50 बेड से बड़े अस्पतालों का रास्ता साफ
- JSSC-CGL की 1,932 नियुक्तियां रद्द होने की तैयारी, 7 लाख अभ्यर्थियों पर भी संकट
- स्वतंत्रता दिवस पर पुराना वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR


