नयी
दिल्ली (mediasaheb.com) देश में
घातक कोरोना विषाणु
से संक्रमित 22 नये मामले सामने आने के साथ अब तक 28 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को
यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि काेरोना के तीन मामले पहले केरल में सामने
आये थे और वे तीनों मरीज ठीक हो चुके हैं। एक मामला तेलंगाना में सामने आया है। इस
संबंध में 88 लोगों की जांच की गई थी और वे सभी
नकारात्मक पाए गए हैं। कुल मिलाकर 28 मामलों
में कोरोना विषाणु की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि इटली से 24 पर्यटकों
का एक दल भारत घूमने आया था और इसके एक पर्यटक को जयपुर में बुखार हो गया था जिसकी
जांच के बाद वह सकारात्मक पाया गया और फिर जांच में पता चला कि उसकी पत्नी भी
संक्रमित है। बाद में इन सभी को भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दिल्ली शिविर में लाया
गया जहां उस समूह के 14 अन्य लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई
है और इनके साथ चलने वाले भारतीय चालक में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।
फिलहाल इन सभी को निगरानी में रखा गया है।(वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- वंदे मातरम् पर बवाल! सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग, कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम पर विवाद
- प्रदेश के 78 हजार राशन विक्रेताओं को सोमवार को उपहार देंगे सीएम योगी
- गोंडा में बुर्का पहनाकर छात्राओं से डांस कराने पर बवाल, स्कूल प्रबंधक बोले- करोड़ों बार माफी मांगने को तैयार
- महापुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारीः मंत्री जयवीर सिंह
- भोपाल-रीवा वंदे भारत का बढ़ा कोचिंग, 16 कोच के साथ दौड़ेगी ट्रेन; 24 अक्टूबर तक अतिरिक्त कन्फर्म टिकट
- चौतरफा घिरे अखिलेश यादव, अटल जी को श्रद्धांजलि न देने पर मंत्रियों व बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना
- बाघिन ने किया चरवाहे पर हमला, भैंसों की वफादारी से बची जान
- डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार नई दिल्ली के कन्वेंशन सेंटर में प्रदान किया गया
- आदर्श पुरम में सेहत साथी सेवा शिविर, 163 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण
- CM मोहन यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन, बोले- उनके आदर्श आज भी देश को दे रहे दिशा


