रायपुर (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़
के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सदस्य डा.रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर कड़ा हमला
बोलते हुए कहा कि इस सरकार का आगामी वित्त वर्ष का बजट आने वाले दिनों में राज्य
की कमर तोड़ने वाला हैं।
डा.सिंह ने आज विपक्ष की ओर से बजट पर सामान्य चर्चा शुरू
करते हुए कहा कि राज्य सरकार की अदूरदर्शी नीतियों के चलते नीति आयोग के शिक्षा,स्वास्थ्य,अद्योसंरचना
एवं कृषि क्षेत्रों के सम्मिलित मापदण्डों में राज्य 21वें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि 2018 में राज्य 15वें स्थान
पर था। उन्होने कहा कि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से भी इन मापदण्डों में पिछड़ जाना
राज्य के लिए शर्मनाक है।
उन्होने कहा कि सरकार बराबर कहती रहती है कि उसने किसानों के
लिए बहुत कुछ किया है। 2019-20 में सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र
का योगदान 16.11 प्रतिशत हैं जबकि 2017-18 में यह योगदान 22.16 प्रतिशत
था। कृषि क्षेत्र में किए कार्यों की यह हकीकत बया कर रहा है। उन्होने कहा कि
राज्य का वित्तीय घाटा एफआरवीएम एक्ट की तीन प्रतिशत की सीमा से अधिक हो गया है।
डा.सिंह ने बजट में राज्य सरकार की महात्वाकांक्षी नरवा,गरूवा,घुरूवा,बारी
योजना के लिए एक भी रूपए का प्रावधान नही किए जाने पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि
इसके लिए केन्द्र की योजना मनरेगा के अभिसरण से राशि की व्यवस्था की गई है।
उन्होने बजट में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भी धनराशि का समुचित प्रावधान नही किए
जाने तथा नए प्राथमिक,माध्यमिक,हाईस्कूल
के लिए भी कोई प्रावधान नही होने की आलोचना की।(वार्ता)
Friday, June 26
Breaking News
- 26 जून शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
- उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल
- योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज प्रदेश में सबसे आगे
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण
- मानसून को लेकर नया अपडेट, 45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा


