रायपुर, (medisaheb.com) 75 वीं स्वतंत्रता दिवस की वर्षगाठ को अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश में मनाया गय। इस पुनीत अवसर पर छ.ग. राज्य बाल कल्याण परिषद् की संयुक्त सचिव इंदिरा जैन ने पुरानी बस्ती स्थित बाल जीवन ज्योति (दिव्याग बच्चियों की संस्था) में ध्वजारोहण किया। बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत,भजन,नृत्य किया गया। सभी को बुंदी, सेव, केला, सेब प्रसाद का वितरण किया गया।

इस तरह हर्षोउल्लास पूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुआ।विश्वरिकार्ड बनाने में सहयोग हेतु मठपुरैना स्थित सरस्वती शिशु मंदिरा में छळव् महासंघ के बैनर तले, षिषु मंदिर की षिक्षिकाएं एवं भारत माता प्रकल्प के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मिलकर 11;00 बजे राष्ट्रगान किया इस कार्यक्रम में इंदिरा जैन एवं सिद्धार्थ जैन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने भी सहभागिता की। राष्ट्रगान के पूर्व सांसद सुनील सोनी द्वारा ध्वाजारोहण किया गया।
एंव विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने जोषीला भाषण देकर सभी में उत्साह भर दिया। अमृत महोत्सव को जोरशोर से मनाया गया।


