राज मिस्त्री मेशन
मजदूर संघ के कार्यालय में बनेगा बाउंड्रीवाल
महासमुंद, (medisaheb.com)
नगर पंचायत तुमगांव में स्थित राज
मिस्त्री मेशन मजदूर संघ के कार्यालय में बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने अपनी विधायक निधि से बाउंड्रीवाल
निर्माण के लिए दो लाख रूपए देने की घोषणा की है।
नगर पंचायत तुमगांव के वार्ड तीन के पार्षद गौतम सिन्हा व जितेंद्र यादव के नेतृत्व में राज मिस्त्री मेशन मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संसदीय सचिव चंद्राकर को बताया कि तुमगांव नगर पंचायत के वार्ड 13 में राज मिस्त्री मेशन मजदूर संघ का कार्यालय स्थित है।
जहां पर सभी समुदाय के लोगों द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यालय के सामने खाली भूमि है जहां पर बाउंड्रीवाल नहीं हुआ है। संघ के कार्यालय में बाउंड्रीवाल की आवश्यकता महसूस की जा रही है। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए

