रायपुर (mediasaheb.com)। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने धरमलाल कौशिक की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की जाने वाली पत्रकार वार्ता पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि जिस ज़ूम चाइनीस ऐप को केंद्र सरकार ने खतरनाक माना है और खतरे की चेतावनी देते हुए राष्ट्रव्यापी एडवाइजरी जारी की है। उसी जूम ऐप का इस्तेमाल आज नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की जाने वाली पत्रकार वार्ता के लिए कर रहे हैं। क्या धरमलाल कौशिक जी अपनी ही पार्टी की केंद्र सरकार के निर्देशों की अवहेलना नहीं कर रहे हैं? क्या धरमलाल कौशिक जी यह संदेश देना चाहते हैं कि वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बड़े नेता हैं ?कांग्रेस पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से यह मांग करती है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के खिलाफ जाकर एक खतरनाक चाइनीज ऐप का इस्तेमाल करने वाले नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता में यह संदेश पहुंच सके कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन गंभीरतापूर्वक करना चाहिए।
Thursday, August 20
Breaking News
- यूपी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा अभियान, 6066 वाहन अनफिट मिले, 27066 ड्राइवरों का सत्यापन
- बिहार में 336 किमी एक्सप्रेसवे को मंजूरी, बक्सर से भागलपुर तक दौड़ेगी विकास की नई रफ्तार
- यूपी में जापान का बड़ा निवेश, 3195 करोड़ की परियोजनाओं से 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा
- स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर, NCC, NSS, TNSD और SAC विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से सजा मंच
- होर्मुज पर ईरान की पकड़ कमजोर, ओमान रूट और डार्क शिपिंग ने बदला पूरा खेल
- बिहार में खनिज पट्टों पर बड़ा फैसला, अब एक व्यक्ति को 200 हेक्टेयर की सीमा
- राजस्थान में निकाय चुनाव का बिगुल, 9 और 11 सितंबर को वोटिंग, 14 को नतीजे
- बिहार में बिल्डरों पर रेरा का शिकंजा, घर खरीदारों को लौटाए जा रहे करोड़ों रुपये
- झांसी का 140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में मिलेगा बड़ा सम्मान
- 46 पैसे की कमी पर ₹1,200 का चार्ज? जानिए क्रेडिट कार्ड पर RBI के नियम

