रायपुर (mediasaheb.com) कॉनफेडरेशन ऑफ आल इंड़िया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल , प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि आज कैट कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में प्रदेश कोर कमेटी की एक आवश्यक बैठक सोशल डिस्टेंसिनग का पालन करते हुए सम्पन्न हुई। जिसमें सभी व्यापारियों द्वारा एक सुर में 45 दिन से बंद पड़े व्यवसाय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि यदि प्रदेश में यही स्थिति रही तो व्यापारियों की कमर टूट जाएगी जिस पर प्रदेश अध्यक्ष पारवानी द्वारा दूरभाष द्वारा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को व्यापारियों की टूट रही आर्थिक स्थिति की जानकारी देते हुए तत्काल सभी व्यापारिक संस्थाओं को प्रारंभ करने के दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को देने का आग्रह किया गया। जिस पर श्री बघेल ने बहुत ही गंभीरता से विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे खुद केंद्र सरकार से इस विषय पर लगातार चर्चा कर रहे है, और उनकी खुद की मंशा है कि पूरे प्रदेश में जल्द से जल्द फिर से व्यापारिक गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन हो। साथ ही श्री बघेल ने श्री पारवानी से कैट के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के माध्यम से केंद्र सरकार तक छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की आर्थिक परेशानी एवं व्यापारी समाज की भावनाओं से अवगत करवाने की बात कही।
मिटिंग मंे मुख्य रूप से कैट एवं व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे:- अमर पारवानी, मंगेलाल मालू, विक्रम सिंह देव, जितेन्द्र दोशी, अजय अग्रवाल, राम मंधान, सुरिन्द्रर सिंह, दीपक बल्लेवार (अध्यक्ष, पुस्तक एसोसियेशन) एवं कन्हैया अग्रवाल (अध्यक्ष, होम एम्पलायेन्स एसोसियेशन ) आदि ।
Friday, July 3
Breaking News
- 3 जुलाई 2026 राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन लाभ और सफलता के प्रबल योग
- देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ
- 936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य
- चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका
- उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार
- शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान
- प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित
- विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
- विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को

