रायपुर (mediasaheb.com)। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने धरमलाल कौशिक की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की जाने वाली पत्रकार वार्ता पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि जिस ज़ूम चाइनीस ऐप को केंद्र सरकार ने खतरनाक माना है और खतरे की चेतावनी देते हुए राष्ट्रव्यापी एडवाइजरी जारी की है। उसी जूम ऐप का इस्तेमाल आज नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की जाने वाली पत्रकार वार्ता के लिए कर रहे हैं। क्या धरमलाल कौशिक जी अपनी ही पार्टी की केंद्र सरकार के निर्देशों की अवहेलना नहीं कर रहे हैं? क्या धरमलाल कौशिक जी यह संदेश देना चाहते हैं कि वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बड़े नेता हैं ?कांग्रेस पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से यह मांग करती है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के खिलाफ जाकर एक खतरनाक चाइनीज ऐप का इस्तेमाल करने वाले नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता में यह संदेश पहुंच सके कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन गंभीरतापूर्वक करना चाहिए।
Monday, October 19
Breaking News
- रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक धमाका, 400 रन बनाकर पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ा
- एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, कोकिला ने जीता सिल्वर और कपिल परमार ने ब्रॉन्ज मेडल
- भिलाई स्टील प्लांट को बेचने की खबरों पर प्रबंधन का स्पष्टीकरण
- बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना
- भारत में पहली बार डेंगू वैक्सीनेशन शुरू, दो डोज से 80% सुरक्षा का दावा
- प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति: मुख्यमंत्री
- पलामू के किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन
- उदयपुर विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, कैंसर की दवा के लिए नई नैनो तकनीक को मिला पेटेंट
- बिहार के किसानों को 100% अनुदान पर मिलेंगे उन्नत बीज, 15 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- सर्दियों में AC का यह मोड करेगा कमाल, बिना कूलिंग के हटेगी धूल और बिजली का बिल भी रहेगा कम

