बिलासपुर (media saheb.com) 28 अगस्त को सम्पूर्ण भारत में पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी तारतम्य में भारतीय मजदूर संघ, एसईसीएल मुख्यालय शाखा के बैनर तले एसईसीएल मुख्यालय के सामने स्थित खेल परिसर के प्रांगण में दिनांक 28 अगस्त 2021 को दोपहर 12.30 बजे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ, एसईसीएल मुख्यालय शाखा के अध्यक्ष श्री रौशन क्रिसमस ने आव्हान किया कि एसईसीएल के अधिकारी, कर्मचारी तथा शहर के गणमान्य नागरिकगण अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पौधारोपण कार्यक्रम में अपनी भागीदारी देकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन में अपना योगदान दें। इस पौधारोपण कार्यक्रम हेतु सीसीएफ श्री एस.डी. बड़गैया द्वारा पौधा उपलब्ध कराया जाएगा। इस पौधारोपण कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु भारतीय मजदूर संघ एसईसीएल मुख्यालय शाखा के गिरजा आचार्य के साथ दिनेश पाण्डेय, अनिल दिघ्रस्कर, संदीप बल्हाल, अरूण सोनी, जयप्रकाश बाजपेयी सहित अन्यों द्वारा भरपूर प्रयास किया जा रहा है।For English News : the states.news
Saturday, April 25
Breaking News
- 25 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, बाकी को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विभाग ने शुरू की तैयारी
- योगी सरकार में महिलाओं का मजबूत सहारा बनी 181 हेल्पलाइन
- योगी सरकार का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
- नरवाई जलाना खेत और सेहत दोनों के लिए हानिकारक : कृषि मंत्री कंषाना
- Pakistan Indus Water: गर्मी बढ़ने पर पाकिस्तान हुआ बेचैन, UNSC में सिंधु के पानी के लिए गिड़गिड़ाया
- बंगाल में 10% बढ़ा मतदान, 3 करोड़ से ज्यादा वोटर्स की बंपर वोटिंग: ममता या BJP को मिलेगा फायदा?
- नोएडा में हाईराइज आग से निपटने की नई तकनीक का ट्रायल सफल
- मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी की शीघ्र होगी पूर्ति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा


