रायपुर (media saheb.com) कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। यहाँ पर वैश्विक मापदंड के अनुरूप विद्यार्थियों में नयी खोज को विकसित करने के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं शोधपरक शिक्षा प्रदान किया जाता है। इसी तारतम्य में विश्वविद्यालय के इनोवेशन और इनक्यूबेशन सेल के द्वारा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और अपने नाॅलेज पार्टनरों के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए कोम्बेट बिजनेस प्लान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें सर्वोत्तम बिजनेस प्लान देने वाले विद्यार्थियों को सम्मान में कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण
समारोह का आयोजन किया गया।
विदित हो कि इस अवसर पर सर्वप्रथम कलिंगा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलापधिपति श्री सज्जन सिंह, कुलपति डाॅ. आर श्रीधर, महानिर्देशक डाॅ. बैजू जाॅन, कुलसचिव डाॅ. संदीप गांधी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. आशा अंभईकर, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय की अधिष्ठाता डाॅ. मोनिका सेठी शर्मा एवं समारोह के मुख्य अतिथि लिंकअप प्रापर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड, यूके, होल्डिंग लिमिटेड यूके एवं स्प्रान इंटरनेशनल पीटीई लिमिटेड सिंगापुर के निर्देशक श्री प्रभु की उपस्थिति में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ किया गया।

उक्त समारोह में कलिंगा विश्वविद्यालय के इनोवेशन और इनक्यूबेशन सेल की निर्देशक डाॅ. मोनिका सेठी शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में रोजगारपरक कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम
में उद्योगों को विकसित करने के लिए आवश्यक परिवेश, प्रवृत्ति और उनके लिए बेहतर बिजनेस प्लान जैसी आवश्यक चीजों को सम्मिलित किया गया है। पिछले दिनों विश्वविद्यालय के इनोवेशन और इनक्यूबेशन सेल के द्वारा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, अनुभवी विचारकांे और अपने नाॅलेज पार्टनरों के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए कोम्बेट बिजनेस प्लान आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमंे 55 से अधिक
विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ बिजनेस प्लान देने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में आज पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया है।
पुरस्कार वितरण समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. संदीप गांधी ने कहा कि कलिंगा विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा एवं रोजगारपरक कौशल विकास प्रदान करते रहने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में
भी प्रतिबद्ध रहेगा। समारोह को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति श्री सज्जन सिंह ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में शिक्षा के स्तर में नित नए बदलाव की जरूरत है। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो ज्ञान और कौशल से युक्त हो। जिसे प्राप्त करने के बाद बेहतर भविष्य के साथ जीवन मे विनम्रता और नैतिक मूल्यों का सृजन हो और विद्यार्थी देश के अच्छे नागरि बन सकें।
विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. आर. श्रीधर ने कहा कि वर्तमान परिवेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार आधारित कौशल विकास प्रदान करना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी है। युवाओं को लगातार बेहतर प्रयास करना चाहिए और फल की चिंता किए बिना सकारात्मक दिशा में लगातार कार्य करते रहना चाहिए। विश्वविद्यालय के महानिर्देशक डाॅ. बैजू जाॅन ने कहा कि कलिंगा विश्वविद्यालय का मुख्य उत्तरदायित्व देश के लिए ऐसे नागरिक तैयार करना है कि जो प्रत्येक क्षेत्र में कौशल विकास से युक्त हों समाज के प्रति उन्हें अपनी जिम्मेदारी का बोध हो और राष्ट्र के प्रति जिनकी निष्ठा अक्षुण्ण रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि लिंकअप प्रापर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड यूके, होल्डिंग लिमिटेड यूके एवं स्प्रान इंटरनेशलन पीटीई लिमिटेड, सिंगापुर के निर्देशक श्री प्रभु ने पुरस्कार होने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज आधुनिक और नए तरीके अपनाकर उद्योगों के अनुकूल माहौल विकसित करने की जरूरत है। विद्यार्थियों के
द्वारा तैयार बिजनेस प्लान से नए उद्योग विकसित करने के साथ रोजगार भी बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस पुरस्कार समारोह के प्रायोजक बनकर वह बहुत खुश हैं।
उक्त पुरस्कार वितरण समारोह मे कलिंगा विश्वविद्यालय के बी.एस.सी. बायोटेक के विद्यार्थी अंकित सिंह को प्रथम पुरस्कार के रूप में दस हजार रूपया प्रदान किया गया। जिन्होंने सूखे फूलों पर आधारित बिजनेस प्लान पेश किया था इसी क्रम में बीबीए के मोजाहिदुल रहमान और अवनीश कुमार को द्वितीय पुरस्कार के अंतर्गत पच्चीस सौ रूपये-ंपच्चीस सौ रूपये की राशि प्रदान की गयी। जिन्होंने घरेलू जीव जन्तुओं एवं उनके आयात निर्यात संबंधी बिजनेस प्लान तैयार
किया था। एम.एससी. के विद्यार्थी अक्षय कुमार को तृतीय पुरस्कार के रूप में पच्चीस सौ रूपये की राशि प्रदान किया गया। जिन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए फ्लाइंग किचन से संबंधित बिजनेस प्लान तैयार किया था।
अन्य सात प्रतिभागियों को एक-ंएक हजार रूपये का सांत्वना पुरस्कार भी घोषित किया गया इनके नाम निम्नानुसार हैः-ं बी. साई नवीन, अमित कुमार, संकल्प सिंह, नेहा, प्रतीक, सुजाता नायक एवं नायशा है।
उक्त पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री कपिल केलकर ने किया एवं समारोह समाप्ति पर छात्र कल्याण प्रकोष्ठ की अधिष्ठाता डाॅ. आशा अंभईकर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उक्त आयोजन मे डाॅ. हिंडोले घोष, डाॅ. शिल्पी भट्टाचार्य, डाॅ. अजय शुक्ल, श्रीमती स्मिता प्रेमानंद, श्री हर्ष खरे और विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थें।

